अग्निकांड में नकदी समेत लाखों का सामान जला
जरवलरोड (बहराइच) जरवल रोड इलाके के ग्राम सभा रिठौरा के नहरिया बंधे पर रहने वाले

जरवलरोड (बहराइच) : जरवल रोड इलाके के ग्राम सभा रिठौरा के नहरिया बंधे पर रहने वाले कटान पीड़ित छेदी के घर शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर में फैलने लगी। जान बचाकर भागे परिवारजन की चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण भी आ गए। घटना की जानकारी दमकलकर्मियों को दी गई। आग में तीन लाख की नकदी व दो लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग में छेदी के गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पाकर पहुंचे ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराया। पशुओं के लिए चारा, भूसा का प्रबंध कराए जाने का निर्देश
बहराइच : गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों को चारा, भूसा, पानी, छाया आदि मूलभूत सुविधाओं को मानक के रूप सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। डीएम ने कलस्टर के रूप में गोआश्रय स्थलों के निर्माण के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि संचालित गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर लें। नियमित रूप से निरीक्षण कर पशुओं को चारा, भूसा, पानी, उपचार आदि के माकूल प्रबंध किए जाएं। छाया के लिए पौधारोपण भी कराएं। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक गोआश्रय स्थलों की स्थापना सुनिश्चित कराएं।
इस मौके पर सीडीओ कविता मीना, एडीएम मनोज, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ उमाकांत पांडेय, सीवीओ डा. रामचंद्र वर्मा मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।