Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bahraich News: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म आरोपी को लगी गोली, 13 साल की बच्ची के साथ की थी दरिंदगी

    गुरुवार भोर बहराइच में दुष्कर्म के आरोपित अजमेर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। नेपाल भागने की फिराक में सीमा से सटे इलाके में छिपे अजमेर ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजमेर पर 25 जून को 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है।  

    By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 26 Jun 2025 12:30 PM (IST)
    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बहराइच। नेपाल भागने की फिराक में सीमा से सटे इलाके में छिपे दुष्कर्म आरोपित की गुरुवार भोर पुलिस से मुठभेड़ हो गई।  गोली लगने से आरोपित युवक घायल हो गया।उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के बाद एसपी ने एएसपी के साथ घटनास्थल का जायजा लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 जून को इलाके के एक गांव की रहने वाली 13 साल की बालिका से थाना रुपईडीहा के बढैया अड़गोड़वा निवासी अजमेर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    एसपी राम नयन सिंह ने आरोपित को पकड़ने के लिए रूपई डीहा पुलिस व स्वाट टीम को लगाया था। आरोपित पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। मोबाइल का इस्तेमाल करने के बाद उसे बंद कर देता था, जिससे पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।

    गुरुवार भोर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित नेपाल भागने की फिराक में सीमा से सटे पचपकड़ी गांव में छिपा हुआ है।सूचना को गंभीरता से लेकर थानाध्यक्ष रमेश रावत व स्वाट टीम प्रभारी मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करने लगे।

    इसकी जानकारी मिलते ही आरोपित ने भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों से स्वयं को घिरता देखकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से अजमेरी घायल हो गया। 

    पुलिस ने आरोपित के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद किया। एसओ ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।