विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flood in UP: बहराइच में खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही घाघरा नदी, सुरक्षित ठिकानों पर शरण ले रहे कटान पीड़ित

Published: Thu, 04 Sep 2025 05:55 PM (IST)

बहराइच के महसी में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से तटवर्ती गांवों को राहत मिली है। कटान के चलते जानकीनगर गांव नक्शे से गायब हो गया। एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बैराजों से पानी कम छोड़े जाने से जलस्तर में कमी आई है। प्रशासन बाढ़ और कटान पर नजर रख रहा है और प्रभावित परिवारों को मदद पहुँचाई जा रही है।

जानकी नगर गांव के निकट बाढ़ के पानी से डूबी फसलें।- जागरण
जानकी नगर गांव के निकट बाढ़ के पानी से डूबी फसलें।- जागरण

संवाद सूत्र, महसी (बहराइच)। घाघरा नदी का जलस्तर गुरुवार को घटने लगा। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ से राहत की उम्मीद जगी है। कटान के चलते जानकीनगर गांव नक्शे से ओझल हो गया। कटान पीड़ित परिवार सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

बैराजों से पानी के डिस्चार्च में वृद्धि के बाद जलस्तर बढ़ रहा था। माझादरिया, जोधेपुरवा, महंतपुरवा, टंच, अहिरनपुरवा समेत तटवर्ती गांवों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए। रास्तों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही थी। बाढ़ के पानी के बीच कटान से ग्रामीणों को गृहस्थी सुरक्षित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार को नदी का जलस्तर तेजी से कम होने लगा।

जानकी नगर निवासी मगन, राम नरेश समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है लहरों ने पूरे गांव को समाहित कर लिया। पानी होने से बाढ़ से राहत जरूर मिलेगी। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता वीवी पाल ने बताया कि शाम चार बजे शारदा बैराज से 221626, गिरिजापुरी बैराज से 131478 व सरयू बैराज से 4262 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 106.54 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

एई ने बताया कि पानी के डिस्चार्ज में कमी आई है। जलस्तर तेजी से घट रहा है। तहसीलदार विकास कुमार ने बताया कि बाढ़ व कटान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आबादी में पानी नहीं घुसा है। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद की जा रही है।

जिले की नदियों का जलस्तर (मीटर में)

नदी बैराज लाल निशान जलस्तर
घाघरा गिरजापुरी 136.80 135.30
घाघरा एल्गिन ब्रिज 106.07 106.54
सरयू गोपिया 133.50 130.35
शारदा शारदा 135.49 135.80
घाघरा घूरदेवी 112.150 112.39

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।