ब्लॉक प्रमुख की मौत की खबर सुनकर गम के समंदर में डूब गए लोग
बहराइच : सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हुए ब्लॉक प्रमुख नूर हुसैन लोगों की आंखों क ...और पढ़ें

बहराइच : सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हुए ब्लॉक प्रमुख नूर हुसैन लोगों की आंखों का तारा थे। मिलनसार व सरल स्वभाव के नूर ने जाति-धर्म को दरकिनार कर लोगों के करीबी बने रहे। निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाने के बाद उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यो को खूब बढ़ावा दिया। उनकी मौत की खबर जैसे ही इलाके में फैली तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी नूर हुसैन बहुत ही मिलनसार माने जाते थे। तीन साल पहले उन्होंने राजनीति में कदम रखा और समाजवादी पार्टी से उन्होंने ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव लड़ा। उनकी लोकप्रियता और सरल स्वभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 109 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना था। जीत का सेहरा पहनने के बाद उन्होंने जाति-धर्म से हटकर क्षेत्र में विकास किया। उनका मिलनसार स्वभाव ही उनको लोकप्रियता के शिखर पर ले जा रहा था। धार्मिक सछ्वाव को बनाएं रखने के हुनर को देखकर विरोधी खेमे के लोग भी उनके कायल थे। सड़क हादसे में ब्लॉक प्रमुख की मौत से परिजन गम के समंदर में तो डूब ही गए हैं, साथ ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। लखनऊ में उनकी मौत की सूचना पाकर जरवल से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए हैं। बता दें कि सोमवार को लखनऊ जाते समय मसौली में ब्लॉक प्रमुख किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गए थे। उन्हें गंभीरावस्था में बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।