विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहराइच में शादी का झांसा देकर पढ़वाने लगे नमाज

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 02:53 PM (IST)

मामले के संज्ञान में आने के बाद एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं

बहराइच में शादी का झांसा देकर पढ़वाने लगे नमाज
बहराइच में शादी का झांसा देकर पढ़वाने लगे नमाज

बहराइच (जेएनएन)। बहराइच में शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मामले सामने आया है। घटना थाना नवाबगंज क्षेत्र के शिवनगरा बालापुर की है।

यहां बृजमोहन नाम के व्यक्ति को शादी का झांसा देकर कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। कुछ लोग बृजमोहन को शादी कराने के लिए ले गए और वहां उससे नमाज पढ़वाने लगे, जिसके बाद उनके इरादों का पता बृजमोहन को लगा।

बृजमोहन के भाई सुंदर गुप्ता की तहरीर पर 15 के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। इन छह लोगों से मामले में पूछताछ की जा रही है कि आखिर इसके पीछे उनकी क्या मंशा थी।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में खूनी संघर्ष, दो को कार में जिंदा जलाया, तीन की पीट-पीटकर हत्या

साथ ही मामले में नामजद अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस धरपकड़ कर रही है। वहीं मामले के संज्ञान में आने के बाद एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: कानपुर में पानी को तरस रही है 40 हजार की आबादी