कई स्थानों पर उजड़ा पयागपुर-शिवदहा मार्ग
बहराइच: पयागपुर से शिवदहा होते हुए गिलौला तक जाने वाला मार्ग दिनोंदिन जर्जर होता जा रहा है। 15 किलो
बहराइच: पयागपुर से शिवदहा होते हुए गिलौला तक जाने वाला मार्ग दिनोंदिन जर्जर होता जा रहा है। 15 किलोमीटर सड़क पूरी तरह से उजड़ चुकी है। लोगों को हो रही परेशानियों से जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत शिवदहा सहित करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के 30 हजार लोगों का सफर तय करना मुश्किल होता है। गोंडा-बहराइच राजमार्ग से सटे पयागपुर-शिवदहा मार्ग पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केदार नाथ उपाध्याय का मकान ग्राम महरौली, राजव्रत शास्त्री का आवास इनायतपुर, पं. राजधर त्रिपाठी का गांव दसौती पड़ता है। इसी सड़क पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर के द्वारा स्थापित देवग्राम में भारत यात्रा केंद्र भी स्थित है। इन सबके बावजूद कई माह से मार्ग की बदहाली का कोई पुरसाहाल नहीं है। सड़क का डामर कब का गायब हो चुका है। गिट्टियां उजड़ गई हैं। सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढों से राहगीरों का सामना होता है। शिवदहा मार्ग पर महज एक किलोमीटर चलने पर ग्राम महरौली शुरु होते इस मार्ग की बदहाली की कहानी शुरू हो जाती है। उजड़ी हुई बजड़ियां और सड़क पर भारी भरकम गड्ढों का सिलसिला सड़क के आखिरी छोर तक चलता रहता है। तिवारीपुरवा, अहिरनपुरवा, अमदापुर चौराहा, ²गपालपुरवा व चाटी में कई स्थानों पर सड़क बीच में कट गई है तो शिवदहा-करघईयापुरवा में स्थित बहुत खराब है। पिपरा के आगे कभी पिच रोड बनी ही नहीं। सिर्फ गिट्टियों को डाल कर खानापूर्ति कर दी गई है। मार्ग की बदहाली के मुद्दे पर प्रधान महरौली गोपालजी उपाध्याय, रूकनापुर की सुधा ¨सह, अमदापुर प्रधान प्रतिनिधि दिनेश गौतम, प्रधान खजुरी शाश्वत ¨सह, प्रधान शिवदहा पुष्पा ¨सह व पचदेवरा प्रधान शिव बरन तिवारी कहते हैं कि आवागमन में आबादी को भारी दिक्कतें हो रही हैं। जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर सड़क की मरम्मत कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।