यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yogi Cabinet Expansion: जयंत चौधरी की पार्टी के दो विधायक बनेंगे मंत्री, नाम आए सामने
Yogi Cabinet Expansion उत्तर प्रदेश में मंगलवार को योगी कैबिनेट का विस्तार होना है जहां RLD कोटे के दो विधायक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागपत। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को योगी कैबिनेट का विस्तार होना है, जहां RLD कोटे के दो विधायक मंत्री बनाए जाने हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयंत चौधरी की पार्टी से राजपाल बालियान को कैबिनेट और प्रदीप गुड्डू को राजमंत्री बनाए जाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नजर रखने वाले लोगों का मानना है कि प्रदीप गूड्डू के बहाने कई मंडल साधे जाएंगे। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि शामली के थानाभवन से विधायक अशरफ अली को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
