भगवान गोवर्धन का पूजन, अन्नकूट प्रसाद का वितरण
गोवर्धन का त्योहार क्षेत्र में पारंपरिक रूप से श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया।
बागपत, जेएनएन। गोवर्धन का त्योहार क्षेत्र में पारंपरिक रूप से श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। भक्तों ने गोबर से भगवान गोवर्धन की विशाल आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गोशालाओं में अन्नकूट प्रसाद का वितरण कर धर्मलाभ लिया गया।
शुक्रवार को गोवर्धन के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग लगाया गया और भंडारे का आयोजन किया गया।
भारतीय गो सेवा सदन गोशाला, पंचवटी मंदिर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोशाला पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्यार्जन किया। दूर-दूर से श्रद्धालुओं ने आकर भगवान की मोहक आकृति के दर्शन किए। शाम पांच बजे से प्रतिमा की परिक्रमा प्रारंभ हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन अमित राणा ने किया।
पूजन पंडित कुंदन भारद्वाज ने कराया। बछड़ा फिराई का सौभाग्य राजीव अग्रवाल को मिला। इस अवसर पर कमेटी के कार्यवाहक प्रबंधक आकाश कंसल, सतीश जैन, राजीव अग्रवाल, विजय चौधरी, मनीष सिघल, कपिल अग्रवाल, गोपाल गोयल, नितिन गोयल, सौरभ गुप्ता, सक्षम जैन, संयम जैन आदि मौजूद रहे।
उधर, श्री कृष्ण महाराज सनातन धर्म ठाकुरद्वारा में गोवर्धन का पूजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान रमेश शर्मा, राज गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, योगेश सोती, दीपक शर्मा, मास्टर कृष्णपाल शर्मा, सुदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, धर्मपाल वर्मा आदि मौजूद रहे। धूमधाम से मनाई दीपावली व गोवर्धन पर्व
दीपावली संग गोवर्धन पूजन हर्षाेल्लास से मनाया। मिठाई, मोमबत्तियों संग गन्ना आदि एक दूसरे को भेंट किए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस दिन भर क्षेत्र में गश्त भी करती रही।
दीपावली पर्व लोगों ने श्रद्धापूर्वक मनाया। लोग त्योहार की खुशियां बांटने के लिए परिचितों को मिठाई व मोमबत्तियां भेंट करते रहे। खरीदारी को लोगों की दुकानों पर भीड़ रही। पुलिस बाजार में गश्त भी करती रही दिन ढला तो लोगों ने विधि विधान से भगवान गणेश व लक्ष्मी का पूजन किया। मकानों को दीप व बल्बों से सजाया गया। छिटपुट आतिशबाजियां भी लोगों ने की। शुक्रवार सुबह गोवर्धन पूजन पर मुबारिकपुर फाटक स्थित विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धालुओं ने हवन में मंगल को आहुतियां दी। श्रद्धानंद पांचाल, पवन पांचाल, मुकेश पांचाल, कृष्ण कुमार, ओमबीर पांचाल, राजकुमार, सोनू, राजेंद्र पांचाल, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
जेल में भी मनाई दीपावली
दीपावली पर बंदियों ने खुद बनाई मोमबत्तियां व दीपों से जेल को सजाया। इसके बाद पूजन कर एक दूसरे को बधाई दी। स्टाफ ने भी बंदियों संग उल्लास से दीपावली का त्योहार मनाया। स्टाफ व बंदियों ने एक दूसरे को दीपोत्सव की बधाइयां देने के साथ मिठाइखां खिलाकर मुंह मीठा कराया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।