Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी से शादी करने के लिए मह‍िला ने अपने ही दो बेटों की कर दी हत्‍या, पत‍ि के खि‍लाफ दर्ज करवा द‍िया अपहरण का केस, लेक‍िन...

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 10:07 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर के कुरावा गांव निवासी 32 वर्षीय राहुल कश्यप का परिवार लंबे समय से हरियाणा के जनपद सोनीपत में मुरथल रोड स्थित विकासनगर में रहता है। वह प्लंबर है। उसकी शादी 13 जून 2012 को रूबी पुत्री हरपाल निवासी ऋषिनगर सोनीपत के साथ हुई थी। रूबी मूलरूप से बागपत के गांव ओढ़ापुर की रहने वाली है। इनके दो बेटे 10 वर्षीय वंश व सात वर्षीय यश उर्फ वीर थे।

    Hero Image
    मह‍िला ने अपने ही दो बच्‍चों की कर दी हत्‍या।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, बागपत। तलाकशुदा महिला ने अपने प्रेमी से दो बेटों की हत्या करा दी। पुलिस ने गन्ने के खेत से बच्चों के शव बरामद कर लिए। प्रेमी युगल शादी करने के लिए बच्चों को रास्ते से हटाना चाहता था। हाल ही में महिला ने अपने पहले पति पर बच्चों के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर के कुरावा गांव निवासी 32 वर्षीय राहुल कश्यप का परिवार लंबे समय से हरियाणा के जनपद सोनीपत में मुरथल रोड स्थित विकासनगर में रहता है। वह प्लंबर है। उसकी शादी 13 जून 2012 को रूबी पुत्री हरपाल निवासी ऋषिनगर सोनीपत के साथ हुई थी। रूबी मूलरूप से बागपत के गांव ओढ़ापुर की रहने वाली है। इनके दो बेटे 10 वर्षीय वंश व सात वर्षीय यश उर्फ वीर थे।

    चार साल पहले पत‍ि से हुआ था तलाक 

    पुलिस के अनुसार रूबी एक फैक्ट्री में काम करती थी। वहां उसका प्रेम प्रसंग नितिन निवासी ग्राम बरनावा (बागपत) के साथ हो गया था। समझाने के बावजूद रूबी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। करीब चार साले पहले उनका तलाक हो गया था। रूबी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। कुछ दिन बाद रूबी सोनीपत की आदर्श कालोनी में अकेली रहने लगी थी। करीब दो माह पहले रूबी अपने बेटों को मायके से अपने पास ले आई थी।

    दो बच्‍चों की हत्‍या कर खेत में छ‍िपाया शव  

    21 फरवरी की सुबह रूबी ने अपने बच्चों को प्रतिदिन की तरह स्कूल भेजा। छुट्टी होने के बाद बच्चों को प्रेमी नितिन के साथ बाइक पर भेज दिया। नितिन दोनों बच्चों को ग्राम नौरोजपुर गुर्जर-बाघू रोड पर स्थित गन्ने के खेत में लेकर पहुंचा। वहां पर वंश की बाइक के क्लच के तार और वीर की जूते के फीते से गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्चों के शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। उन पर कोई शक न कर पाए, इसलिए रूबी ने बच्चों के अपहरण का आरोप पति राहुल पर लगाते हुए सोनीपत के सिविल लाइन थाने में 22 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया।

    पुल‍िस ने प्रेमी से की पूछताछ

    सोनीपत पुलिस ने राहुल व उसकी मां सरोज से पूछताछ की। विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो बाइक पर बच्चे को ले जाते हुए नितिन दिखाई दिया। पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत से दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए। सोनीपत और बागपत पुलिस ने मौका मुआयना किया।

    यह भी पढ़ें: UP Crime : अकेली सो रही थी विवाहिता, गांव में नहीं थी लाइट- देर रात युवक घर में घुसा और फिर...

    राहुल का आरोप है कि रूबी और नितिन ने शादी करने के लिए रास्ते से हटाने को बच्चों की हत्या की है। वहीं, दोनों बच्चों के शव का बागपत में दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

    यह भी पढ़ें: Bagpat: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने पर युवक को 20 साल की सजा, कोर्ट के आदेश पर ही दर्ज हुआ था केस

    रूबी ने प्रेम प्रसंग के चलते नितिन से अपने दोनों बेटों की हत्या कराई है। सोनीपत पुलिस ने नितिन की निशानदेही पर बागपत में गन्ने के खेत से दोनों बच्चों के शव बरामद किए हैं। यहां पर बच्चों के शव का पोस्टमार्टम हुआ है। इस मामले में सोनीपत पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।- नरेंद्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, बागपत