Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Electricity: ऊर्जा निगम कर्मचारियों की हड़ताल, प्रशासन अलर्ट; सौंपी जिम्मेदारी

    ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में हड़ताल की घोषणा की है जिससे बागपत में प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी ने बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं और जरूरत पड़ने पर इंजीनियरों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी है।

    By Surendra Kumar Kashyap Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 19 May 2025 09:41 PM (IST)
    Hero Image
    ऊर्जा निगम कर्मचारियों की हड़ताल, प्रशासन अलर्ट, सौंपी जिम्मेदारी

    जागरण संवाददाता, बागपत।  ऊर्जा निगम के विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति ने निजीकरण के विरोध में हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल के चलते सोमवार को विरोध सभा करते हुए प्रदर्शन किया गया। प्रशासन भी हड़ताल को लेकर अलर्ट है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जरूरत पड़ने पर विभागीय इंजीनियरों को बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम अस्मिता लाल ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रस्तावित ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि जिले में निर्विघ्न बिजली सुचारू रखनी है। उपभोक्तों को परेशानी नहीं होने देनी है। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभागों में नियुक्त इंजीनियरों को जरूरत पड़तने पर ऊर्जा निगम के उपकेंद्रों पर जिम्मेदारी दी जाएगी।

    जिस भी इंजीनियर को ऊर्जा निगम की उपकेंद्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी उन्हें इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स से आइटीआइ कर रहे 517 विद्यार्थियों को भी उपकेंद्रों के आस-पास में जिम्मेदारी दी जाएगी। अनहोनी घटना को देखते हुए पुलिस बल भी उपकेंद्रों पर तैनात किया जाएगा। इस कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं बरतेगा। एसई केपी खान ने कहा कि जिले में निर्विघ्न बिजली आपूर्ति की जाएगी।

    उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। प्रशासन से सहयोग से कार्य किया जाएगा। उधर विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति ने निजी करण के विरोध में प्रस्तावित हड़ताल से पहले एसई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

    समिति के संयोजक एसडीओ सीताराम ने बताया कि विरोध के चलते पांच बजे के बाद कोई कार्य नहीं किया जाएगा। आज मंगलवार को विरोध सभा एसई कार्यालय पर होगी। विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारी आंदोलन में शामिल होंगे। कार्य बहिष्कार से लेकर अनिश्चितकालीन बहिष्कार तक का अल्टीमेटम दिया गया है।