डगरपुर दंगल में आगरा के शेरा गुर्जर ने रचा इतिहास, ईरानी पहलवान जलाल को हराकर जीती सबसे बड़ी कुश्ती
बागपत के डगरपुर दंगल में आगरा के शेरा गुर्जर ने ईरान के जलाल पहलवान को हराकर 5.11 लाख रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती जीती।
-1793596309207_m.webp)
डगरपुर में आयोजित दंगल में ईरान के पहलवान और आगरा के पहलवान का हाथ मिलवाते एएसपी प्रवीण सिंह चौहान। जागरण
HighLights
आगरा के शेरा गुर्जर ने जीती सबसे बड़ी कुश्ती।
ईरान के जलाल पहलवान को धूल चटाई शेरा ने।
डगरपुर दंगल में 5.11 लाख रुपये का इनाम।
जागरण संवाददाता, बागपत। डगरपुर गांव में हुए दंगल की 5.11 लाख रुपये के इनाम की सबसे बड़ी कुश्ती आगरा के शेरा गुर्जर ने ईरान के जलाल पहलवान को हराकर अपने नाम की। दूसरे नंबर की 3.62 लाख के इनाम की कुश्ती डगरपुर के सिंटू ने पंजाब के कैल्शियम पहलवान को हराकर जीती। दंगल में महिला पहलवानों ने भी कुश्ती के दावपेंच दिखाए।
10 मिनट में चटाई धूल
डगरपुर गांव में चौ. ब्रहमपाल की स्मृति में हुआ इनामी दंगल देर शाम तक चला, जिसमें 100 से ज्यादा मुकाबले हुए। आगरा के शेरा गुर्जर तथा ईरान के जलाल पहलवान के बीच आधे घंटे का बड़ी कुश्ती के लिए मुकाबला हुआ।
शेरा गुर्जर ने मात्र 10 मिनट में ईरानी पहलवान को धूल चटाकर मुकाबला जीत लिया। दूसरे नंबर कुश्ती डगरपुर के सिंटू पहलवान और पंजाब के कैल्शियम पहलवान के बीच हुई जिसमें सिंटू पहलवान ने मुकाबला अपने नाम किया।
तीसरे नंबर की कुश्ती एक लाख रुपये की खेकड़ा निवासी और आर्मी में हवलदार कपिल धामा और नोएडा के उपकार पंडित के बीच हुई 15 मिंट तक चले मुकाबले में कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा मुखिया पहलवान डगरपुर और उज्जवल खेकडा के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी।
दंगल में सौ से ज्यादा मुकाबले
फैजल ने विदेशी पहलवान सरफाबाद को हराया। हैप्पी पहलवान खेकडा और भूरा पहलवान की कुश्ती बराबर पर छूटी। वहीं अनस खेकडा और रिंकू गोठरा की कुश्ती बराबर छूटी। सिरोली के बिन्नी पहलवान ने खेकडा के भूरा पहलवान को हराया। शिवम रेलवे और दानिश अनवर गढ के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।

देर शाम तक चले दंगल में सौ से ज्यादा मुकाबले हुए। दंगल में महिलाओं के भी मुकाबले हुए। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, लीलू पहलवान, राजकुमार बैंसला, कांशीराम प्रधान, मुकेश प्रधान, ब्लाक प्रमुख अनीश यादव, कृष्णपाल चैयरमैन, हरियाणा के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, डा. कर्मवीर सिंह, अर्जुन अवार्डी सुभाष पहलवान आदि मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।