पश्चिमी यूपी पर रालोद की निगाहें! जयंत चौधरी ने खेला गुर्जर कार्ड, इस दिग्गज नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जरों को साधने के लिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने एक बार फिर गुर्जर कार्ड खेला है। रालोद ने बागपत के निबाली निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल धामा को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से रालोद में गुर्जरों के सम्मान और महत्व को दर्शाया गया है। रालोद का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनावों पर है।

जागरण संवाददाता, बागपत। पश्चिम उत्तर प्रदेश के गुर्जरों का साधने को रालोद ने अब फिर गुर्जर कार्ड खेला है। रालोद के पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पद पर बागपत के निबाली निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल धामा नियुक्त की गई है। उनकी नियुक्ति रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने की है।
चंदन चौहान भी हैं गुर्जर
भाजपा के संगठन चुनाव में जल्द चुने जाएंगे मंडल अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के बाद अब संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में 31 मंडलों पर मंडल अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। रविवार तक 31 मंडल अध्यक्षों के लिए नामांकन आ चुके हैं। जल्द ही मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। निर्विरोध ही मंडल अध्यक्ष चुने जाने की संभावना सबसे अधिक है। जनपद में 31 मंडल हैं।
शहर के कालाआम मंडल पर मंडल अध्यक्ष के लिए आठ नाम और अग्रसेन मंडल पर नौ लोगों के नाम आएं हैं। इसी तरह पूरे जिले के 31 मंडलों पर मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारों के नाम चुनाव अधिकारी के पास पहुंच चुके हैं। अभी जनपद में दो मंडलों से मंडल अध्यक्ष पद के लिए नाम नहीं आ पाएं हैं।
सोमवार को शेष मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद के लिए नाम संगठन के पास पहुंच जाएंगे। सभी मंडलों पर नाम आने के बाद मंडल अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया संपन्न होगी। सभी मंडलों पर निर्विरोध मंडल अध्यक्ष चुने जाने की अधिक संभावना है। दावेदारों ने मंडल अध्यक्ष बनने के लिए अपनी गोटिया बिछाने शुरू कर दी है। एक सप्ताह के अंदर मंडलों अध्यक्षों के नाम घोषणा हो जाएगी।
जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि 31 मंडलों में से दो मंडलों से अध्यक्ष पद के लिए सोमवार तक नाम आ जाएंगे। इसके बाद ही चुनाव अधिकारी मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा करेंगे।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में धनोल्टी से लेकर मसूरी तक सीजन की पहली बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड; देखें तस्वीरें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।