भारत केसरी खिताब जीत लौटे राजन सम्मानित
बड़ौत (बागपत): पहलवानों ने जनपद का नाम रोशन कर रखा है। इसी बीच कर्नाटक में आयोजित स्पर्धा में मल्ल राजन तोमर को भारत केसरा का खिताब मिला।
बड़ौत (बागपत): पहलवानों ने जनपद का नाम रोशन कर रखा है। एक नई उपलब्धि जनपद के खाते में और जुड़ गई है। कर्नाटक में आयोजित भारत केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में लोयन मलकपुर गांव के मल्ल राजन तोमर ने शानदार प्रदर्शन कर भारत केसरी का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि से गदगद क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री डा. सत्यपाल ¨सह ने भी होनहार को अपने आवास पर सम्मानित किया।
राजन तोमर आर्मी में हवलदार हैं। उन्होंने 120 किग्रा भारवर्ग में यह उपलब्धि हासिल करते हुए भारत केसरी का खिताब जीता। आयोजकों ने उन्हें सवा दो लाख का चेक, गदा, पटका देकर सम्मानित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. सत्यपाल ¨सह और उनकी पत्नी अलका तोमर ने राजन को अपने आवास पर सम्मानित करने के बाद आशीर्वाद दिया। उधर सोमवार को पहलवान राजन तोमर को खुली जीप में शहर भ्रमण कराया गया। ढोल, नगाड़ों के साथ उनका काफिला तहसील में पहुंचा, जहां अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया। बड़ौत तहसील में एडवोकेट वेदपाल तोमर, र¨वद्र राठी, चौधरी ईश्वर ¨सह, सुरेश पाल तोमर, विनोद जैन, हेमंत कुमार, लोकेंद्र राणा आदि ने स्वागत किया। जनता वैदिक कालेज कुश्ती स्टेडियम के कोच विवेक मलिक ने बताया कि राजन तोमर को स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा।