Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bagpat News: बागपत में राहुल खट्टा की मां का मकान ध्वस्त, स्थगन आदेश भी बेअसर!

    Updated: Sat, 17 May 2025 05:12 PM (IST)

    Bagpat News बागपत में कुख्यात राहुल खट्टा की ग्राम प्रधान माँ क्षमा देवी के मकान पर प्रशासन ने फिर बुलडोजर चलाया। खट्टा प्रहलादपुर में ग्राम समाज की भ ...और पढ़ें

    Hero Image
    बाग-17,18 : राहुल खट्टा की ग्राम प्रधान मां के घर पर फिर चला प्रशासन का बुलडोजर

    जागरण संवाददाता, बागपत। कुख्यात राहुल खट्टा की ग्राम प्रधान मां के मकान पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला। खट्टा प्रहलादपुर में ग्राम समाज की भूमि पर ग्राम प्रधान क्षमा देवी ने मकान बनाया हुआ था। कोर्ट से स्थगन आदेश के बाद भी 70 फीसद मकान गिराया गया। खट्टा प्रहलादपुर में खसरा न. 2399 पर ग्राम समाज की भूमि है, जिस पर ग्राम प्रधान और कुख्यात बदमाश रहे राहुल खट्टा की मां ने मकान बनाया हुआ था। इसके अलावा एक दर्जन के करीब लोगो ने कब्जा कर मकान बना लिए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव के ही राकेश कुमार ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। लगभग एक वर्ष पूर्व प्रशासन अन्य मकानों पर बुलडोजर चला कर उन्हें गिरा दिया था, लेकिन ग्राम प्रधान का मकान बच गया था। डीएम अस्मिता लाल के निर्देश पर तीन दिन पूर्व नायब तहसीलदार मोनिका यादव ने राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर अतिक्रमण हटाया था, लेकिन बुलडोजर  खराब होने के कारण मकान का कुछ हिस्सा ही गिराया गया था।

    टीम वापस लौट गई थी। शुक्रवार को तहसील तहसीलदार अभिषेक कुमार, राजस्व निरीक्षक दीपक शर्मा, लेखपाल मोहित मय टीम के पहुंचे और मकान ध्वस्त कराना शुरू कर दिया।

    इस दौरान ग्राम प्रधान का बेटा राजू खट्टा प्रशासन टीम को हाईकोर्ट से प्राप्त स्थगन आदेश की कापी भी दिखाता रहा। बाद में 70 फीसद मकान गिराने के बाद ही बाद टीम वापस लौटी। राजू खट्टा ने प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।