तीसरे सोमवार को किया आशुतोष को जलाभिषेक
पुरा महादेव गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों ने बड़ी संख्या में पूजा की और आशीर्वाद लिया।

बागपत, जेएनएन। पुरा महादेव गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों ने आराध्य देव महादेव की पूजा-अर्चना की। उन्हें जल अर्पित कर परिवार में सुख-शांति की कामनाएं की। वहीं शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
पुरा गांव स्थित पुरा महादेव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां पर देशभर से लोग भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए आते है। पूजा-अर्चना कर उनसे परिवार में सुख-शांति के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर सुबह एक बजे से ही श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा था। तड़के से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। मंदिर के बाहर लंबी कतार दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भांग, दूध, धतुरा, शहद से महादेव का अभिषेक किया।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार को शाम तक लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का अभिषेक किया। सुरक्षा की ²ष्टि से चप्पेृचप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीओ युवराज सिंह सुबह से ही मंदिर में रहे और लगातार गश्त कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। शिवभक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे दिन पुलिस मेहनत करती रही और सीसीटीवी कैमरों से चप्पे चप्पे पर निगरानी की गई। तीसरे सोमवार को सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
सर्वदमन बने पश्चिमी
क्षेत्र के संयोजक
संवाद सूत्र,बिनौली: बरनावा गांव निवासी सर्वदमन त्यागी एडवोकेट को भारतीय जनता पार्टी के प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ का पश्चिमी क्षेत्र संयोजक मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा पश्चिम यूपी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने की है। नियुक्ति पर जसबीर सोलंकी, अनिल तोमर, सचिन त्यागी, मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, मास्टर अनीश कुरेशी, डॉ. सतेंद्र प्रजापति, महीपाल कश्यप, दीपक राजपूत, दीपक शर्मा एडवोकेट, डॉ. मनोज धामा आदि ने हर्ष व्यक्त पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।