Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baghpat News: मोटापा कम करने की दवा इतनी खतरनाक! गुर्दे खराब होने से सपा नेता की मौत

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 08:22 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के बागपत के पूर्व नगर अध्यक्ष फुरकान की मौत मोटापा कम करने की दवा के सेवन से हुई। ऑनलाइन मंगाई गई दवा से उनके गुर्दे खराब हो गए जिसके बाद दिल्ली में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं सहारनपुर में सड़क हादसे में खेकड़ा के स्वर्णकार आकाश वर्मा की मौत हो गई। उनकी मृत्यु से व्यापारियों में शोक व्याप्त है।

    Hero Image
    गुर्दे खराब होने से सपा नेता की मौत - प्रतीकात्मक तस्वेीर।

    जागरण संवाददाता, बागपत। समाजवादी पार्टी के बागपत के पूर्व नगर अध्यक्ष फुरकान की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह मोटापा कम करने की दवा का सेवन कर रहे थे। स्वजन का कहना है कि इसी दवा की वजह से उनके गुर्दे खराब होने की वजह से बीमार थे। स्वजन ने उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रैक्टर मैकेनिक 36 वर्षीय फुरकान सपा के पूर्व नगराध्यक्ष थे। पड़ोसी रालोद नेता शकील अहमद ने बताया कि फुरकान का वजन ज्यादा था। चार-पांच महीने पहले फुरकान ने इंटरनेट मीडिया पर मोटापा कम करने की किसी दवा का विज्ञापन देखा था। उन्होंने आनलाइन वह दवा मंगाकर खाई थी। इसके बाद उनके गुर्दे खराब हो गए थे।

    चिकित्सकों ने डायलिसिस की सलाह दी थी। उसके बाद से लगातार स्वजन उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। रविवार दोपहर शव को सिपुर्द-ए-खाक किया गया। डेढ साल पहले ही उनके पिता इशाक की भी मौत हो गई थी। उनके परिवार में पत्नी व छोटी दो बेटियां है।

    स्वर्णकार की मौत से व्यापारियों में छाया शोक

    वहीं दूसरी ओर, सहारनपुर के नानौता में सड़क हादसे में मरने वाले तीन लोगों में खेकड़ा का स्वर्णकार भी शामिल है। सर्राफ आकाश वर्मा अपने मित्रों के साथ मां शाकंभरी देवी दर्शन को जा रहे थे। स्वर्णकार की मौत से व्यापारियों में शोक छाया है। कुछ स्वर्णकार सहारनपुर भी पहुंचे थे।

    मूल रूप से खेकड़ा निवासी स्वर्णकार भोपाल वर्मा करीब 20 साल पूर्व परिवार के साथ दिल्ली में शाहदरा के दुर्गापुरी बस गए थे। गांधी प्याऊ के पास उनकी श्याम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रोजाना भोपाल अपने बेटे आकाश वर्मा के साथ कार से दुकान पर आना-जाना करते थे।

    दुकान को आकाश वर्मा ही संभाल रहे थे। मंगलवार रात आकाश दिल्ली के दो दोस्तों के साथ कार से मां शाकंभरी देवी दर्शन को निकले थे। बुधवार अलसुबह करीब चार बजे हादसा हो गया। आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही आकाश की मौत की जानकारी व्यापारियों को मिली तो शोक छा गया।

    कई लोग सहारनपुर भी गए। भोपाल वर्मा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल खेकड़ा के उपाध्यक्ष हैं। शाम को परिवार को सांत्वना देने के लिए प्रेमचंद जैन, शुभम जैन, सचिन जैन, अमित गुप्ता आदि व उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी भी शाहदरा गए। आकाश बेहद मिलनसार और अच्छे स्वभाव के व्यापारी थे।