आज घंटों रहेगा दिल्ली-शामली रेलमार्ग बंद
संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत): नगर की लाइनपार बस्ती के पास अंडरपास निर्माण को लेकर आज दि
संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत): नगर की लाइनपार बस्ती के पास अंडरपास निर्माण को लेकर आज दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग घंटों बाधित रहेगा। निर्माण को लेकर मार्ग पर दौड़ने वाली कई ट्रेनें रद रहेंगी।
रेलवे की ओर से मानव रहित फाटक पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अंडरपास बनाए जा रहे हैं। शनिवार को दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर खेकड़ा में लाइनपास बस्ती के पास अंडरपास का निर्माण होगा। अंडरपास निर्माण के चलते दो दिन से फाटक के दोनों ओर विशालकाय मशीनों से खुदाई का कार्य चल रहा है। शनिवार सुबह 10:20 बजे से दोपहर 04:50 बजे तक रेलमार्ग बाधित रहेगा। साढ़े छह घंटे बंद रहने से 54475, 54476, 51910, 51911 पैसेंजर ट्रेन रद रहेगी। पथनिरीक्षक आरके मंडल ने बताया कि अंडरपास निर्माण के चलते रेलमार्ग बाधित रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।