Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: कैबिनेट मंत्री जयन्त चौधरी पर बदले टिकैत के तेवर...बोले, सरकार से किसानों का कुछ दिलाएंगे

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 03:38 PM (IST)

    Baghpat News In Hindi जयन्त चौधरी के एनडीए में जाने पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के तेवरों में अब बदलाव आ गया है। कभी तीन पीढ़ियों के विश ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP News: रालोद मुखिया जयन्त चौधरी की तस्वीर। जागरण।

    जागरण संवाददाता, बागपत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयन्त चौधरी को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत के तेवर बदले से दिखे। बोले, वे बड़ी जगह चले गए...अब सरकार से एमएसपी पर किसानों को कुछ ना कुछ दिलाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार प्रात: 10 बजे चौ. नरेश टिकैत ने फैजपुर निनाना गांव में भाकियू नेता चौधरी इंद्रपाल के छोटे भाई सुरेंद्र सिंह की तेरहवीं में भाग लिया। शोक संतप्त स्वजन को सांत्वना देकर उन्होंने लोगों से कहा कि युवा नशे की गिरफ्त में हैं। इसलिए सभी जाति एवं धर्मों के लोगों को चिंतन मनन कर युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए काम करना चाहिए। बच्चों को अच्छे संस्कार और अच्छी शिक्षा दें। बुजुर्गों की उपेक्षा भी कम चिंताजनक बात नहीं है। बुजुर्गों का सम्मान और उनकी देखभाल करनी चाहिए।

    नरेश टिकैट ने कहा, कि हम धैर्य और संयम खाेते जा रहे हैं जिससे छोटी छोटी बाते बड़ा रुप ले लेती हैं। हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए और घर की रार घर पर ही निपटाने में हम सबका फायदा है।

    नीट परीक्षा पर कहा, खत्म होना चाहिए भ्रष्टाचार

    वहीं भाकियू अध्यक्ष ने नीट परीक्षा के सवाल पर कहा कि यह भ्रष्टाचार का मामला है। भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए। धान समेत 14 फसलों की एमएसपी घोषित करने के सवाल पर जागरण से कहा कि अच्छा होता इसे घोषित करने से पहले किसानों को बुलाकर बात करती। इससे किसानों की दिक्कत और सुझावों का सरकार को जानकारी होती और साथ ही किसानों का मान सम्मान बढ़ता। मगर सरकार किसानों को पूछती ही नहीं।

    जयन्त चौधरी से आपको उम्मीद है कि एमएपी को कानूनी दर्जा दिलाएंगे? इसपर टिकैत बोले, बिल्कुल उम्मीद है...जयन्त चौधरी बड़ी जगह चले गए। वे सरकार से किसानों को कुछ ना कुछ दिलाएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले जयन्त के एनडीए संग जाने पर टिकैत ने उन पर तीन पीढ़ियों का विश्वास तोड़ने की बात कह कड़ा प्रहार किया था।

    ये रहे मौजूद

    पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह, धनकड़ खाफ चौधरी बिजेंद्र सिंह, चौ. नरेश कुमार निनाना, जिला जाट महासभा अध्यक्ष जितेंद्र धामा, कृष्णपाल सिंह चेयरमैन, रामनिवास, विनोद खेड़ा, सोमेंद्र ढाका एडवोकेट, विजयपाल तोमर एडवोकेट, रोहित धनकड़, सुभाष नैन, रामपाल गुर्जर अहैड़ा, जाहिद मुखिया निवाड़ा, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, सतीश गुर्जर, पूर्व प्रधान, प्रदीप गुर्जर, जयवीर सिंह एडवोकेट, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, कैप्टन विनोद, सोहनबीर सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ेंः Firozabad: पिटाई से हुई थी आकाश की मौत!, संदेह के घेरे में पुलिस और जेल प्रशासन; अब मजिस्ट्रीयल जांच से होगा स्पष्ट

    ये भी पढ़ेंः Bareilly Firing Case: पुलिस के सामने गैंगवार में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

    बच्चे ने बनाया स्व. महेंद्र सिंह टिकैत का चित्र

    11 वर्षीय अकांशा ढाका ने किसान मसीहा स्व. चौ. महेंद्र सिंह टिकैत का चित्र बनाकर निनाना गांव में भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेंश टिकैत को सौंपा। नरेश टिकैत ने भी अकांशा ढाका द्वारा बनाई गई पेंटिंग की सरहाना कर उन्हें प्रोत्साहित किया।