विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon 2024; देश में सामान्य मानसून का अनुमान, यूपी के इस जिले में सूखे की आशंका का अलर्ट, बचाव का प्लान बनाने का आदेश

Published: Wed, 10 Apr 2024 04:05 PM (IST)

Monsoon 2024 इस साल जून और सितंबर के बीच देश में सामान्य मानसून रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार ...और पढ़ें

बागपत में शासन ने सूखे की आशंका का अनुमान व्यक्त किया है।
बागपत में शासन ने सूखे की आशंका का अनुमान व्यक्त किया है।

HighLights

  1. पानी की आपूर्ति और पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था बनाने के आदेश
  2. सभी विभागों से प्लान बनाकर देने का आदेश

जागरण संवाददाता, बागपत। शासन ने सूखे की आशंका को लेकर अलर्ट जारी कर बचाव के लिए प्लान बनाने का आदेश जारी किया है। सूखे में पानी की आपूर्ति, बीमारियों से बचाव, पशुओं के लिए चारा, फसलों के बचाव आदि को लेकर प्लान बनेगा ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को सूखे की मार से बचाया जा सके।

एडीएम पंकज वर्मा ने सीएमओ, कृषि उप निदेशक, सीएमओ, सीवीओ, जिला पूर्ति अधिकारी, डीएफओ, एसई ऊर्जा निगम, एक्सईएन जल निगम, सहायक श्रमायुक्त तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को अपने-अपने विभाग से संबंधित सूखे से बचाव का प्लान बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ेंः Monsoon 2024: इस साल सामान्य रहेगा मानसून; बिहार समेत इन राज्यों में होगी कम बारिश; जानिए देशभर का हाल

यहां सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वी राज्यों में सामान्य से कम बारिश का खतरा है। पूर्वोत्तर भारत में सीजन की पहली छमाही में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। स्काईमेट ने आगे कहा कि केरल, कोंकण, कर्नाटक और गोवा में सामान्य से अधिक बारिश होगी। देश के मध्य भागों में सामान्य बारिश होगी।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: मुजफ्फरनगर में जयन्त चौधरी ने मंच से महिलाओं के लिए की ये अपील, भीमराव आंबेडकर पर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।