विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: मुजफ्फरनगर में जयन्त चौधरी ने मंच से महिलाओं के लिए की ये अपील, भीमराव आंबेडकर पर कही ये बात

Published: Wed, 10 Apr 2024 03:22 PM (IST)

Jayant Chaudhary Latest News In Hindi रालोद मुखिया जयन्त चौधरी ने कहा कि जो लड़ाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ...और पढ़ें

Muzaffarnagar News: मंच पर जयन्त चौधरी व अन्य नेता।
Muzaffarnagar News: मंच पर जयन्त चौधरी व अन्य नेता।

HighLights

  1. डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को कभी भुला नहीं जा सकता
  2. आरएलडी भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में की सभा

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने कहा, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के समाज में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके विचार, लेख और नीतियों को गहराई से समझने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दलित व वंचित समाज को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। बाईपास के समीप स्थित प्लेटिनम रिजॉर्ट में सम्मान समारोह (दलित सम्मेलन) में रालोद अध्यक्ष ने कहा, राष्ट्रीय लोकदल एक जाति की पार्टी नहीं बल्कि सर्व समाज की है। 

मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं

जयन्त ने कहा, आपसे वोट मांगने आया हूं, दूसरे अपने मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। दलित समाज को और जागरूक होने की जरूरत है। सरकार ने अनेक योजनाएं बनाई हैं। उनका लाभ लें। समाज का जो सुधार होना चाहिए था वह अभी नहीं हुआ है। इसके लिए जरूरी है अपने अधिकारों के लिए सचेत रहें। उन्होंने कहा, रालोद और भाजपा गठबंधन अटूट विश्वास से बना है।

Read Also: UP Lok Sabha Election: बसपा सुप्रीमो मायावती ने संभाला चुनावी मोर्चा, पश्चिम की 12 सीटों के लिए करेंगी 10 रैली

बिजनौर से चंदन चौहान और मुजफ्फरनगर से संजीव हैं मैदान में

बिजनौर लोकसभा सीट से चंदन चौहान को एमपी बनाना है तो मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से डॉ. संजीव बालियान को भी सांसद बनना होगा। इसमें महिलाओं की प्रमुख भूमिका रहेगी। आज परिवार में महिलाएं अधिकांश फैसला लेती हैं। मतदान का फैसला भी प्रमुखता से लें।

Read Also: 'पंजे' का गढ़ थी यूपी की यह लोकसभा सीट, स्वतंत्रता के बाद यहां से दूसरी बार चुनाव से पहले बाहर हुई कांग्रेस, जानें- किस वजह से हटना पड़ा पीछे

कैबिनेट मंत्री ने कहा...

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा, जयन्त चौधरी ने दलित समाज के बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाया है, समाज वोट से इस ऋण को चुकता करेगी। मुजफ्फरनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और बिजनौर लोकसभा सीट से चंदन चौहान तथा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी लोगों से वोट की अपील की। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।