Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: बागपत में तेंदुए का आतंक, हिम्मतपुर सूजती के जंगल में नीलगाय को खा गया

    Updated: Sun, 25 May 2025 03:52 PM (IST)

    UP Baghpat Latest News | Leopard News | बागपत के हिम्मतपुर सूजती जंगल में तेंदुए ने नीलगाय का शिकार किया। किसानों ने वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसानों ने पहले भी तेंदुए को देखा था जिससे उनमें डर है। वन विभाग को तेंदुए के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले पर किसान दहशत में हैं।

    Hero Image
    हिम्मतपुर सूजती के जंगल में तेंदुए ने किया नीलगाय का शिकार।

    जागरण संवाददाता, बागपत। हिम्मतपुर सूजती के जंगल में तेंदुए ने एक नीलगाय का शिकार किया। किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी नीलगाय के शव को संतनगर पौधशाला ले आए जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं जंगल में कई दिनों से लगातार तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिम्मतपुर सूजती के जंगल में किसानों को कई दिनों से जंगल तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा है। किसानों द्वारा जंगल में तेंदुए देखे जाने की शिकायत पर शनिवार को डिप्टी रेंजर बड़ौत मौहम्मद तालिब, वन रक्षक संजय कुमार आदि ने किसानों के साथ जंगल में तेंदुए की तलाश में कांबिंग कराई थी। लेकिन तेंदुआ कहीं दिखाई नहीं दिया और न ही तेंदुए के पंजों के निशान कहीं दिखाई दिए।

    शनिवार रात किसान उपेंद्र अपने बेटे गौरव के साथ नलकूप पर गए थे। नलकूप के पास उन्हें गन्ने के खेत में एक नीलगाय पड़ी दिखाई दी। जब वे उसके पास गए थे तो देखा की उसका कुछ हिस्सा किसी जानवर ने खा रखा था। किसानों ने इसकी जानकारी सुबह दूसरे किसानों को दी।

    पूर्व प्रधान किरतपाल राठी ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन कर्मी संजय कुमार टीम के साथ सूजती पहुंचे तथा मृत नीलगाय के शव को संतनगर पौधशाला लेकर आए जहां नीलगाय का पोस्टमार्टम कराया गया। वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत मौहम्मद तालिब ने बताया कि जिस स्थान पर नीलगाय का शव मिला वहां कुछ ही दूरी पर कई आवारा कुत्ते बैठे हुए थे। नीलगाय के शरीर पर ऐसा कोई निशान भी नहीं मिला जिससे तेंदुआ होने का पुख्ता सबूत माना जाए। वहीं तेंदुए के डर से किसान जंगल में जाने से कतराने लगे है।