Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPS Arpit Vijayvargiya की अनोखी पहल, बागपत के मुहल्लों में क्यूआर कोड से दर्ज होगी बीट कांस्टेबल की हाजिरी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 08:07 AM (IST)

    देश में पहली बार जनपद की पुलिस पर किया गया प्रयोग। पुलिसकर्मियों को रात को 11 बजे से तड़के चार बजे तथा दिन में किसी भी समय क्यूआर कोड स्कैन करना तथा अ ...और पढ़ें

    Hero Image
    एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जनपद में अनोखी पहल की है।

    बागपत, जागरण संवाददाता। बागपत एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जनपद में अनोखी पहल की है। गली-मुहल्लों में क्यूआर कोड लगा दिए हैं। इनको स्कैन कर बीट कांस्टेबल को दिन व रात में अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। लोगों से बातचीत कर ब्योरा भी देना होगा। इसका एसपी खुद फीडबैक लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दावा देश में पहली बार बागपत में प्रयोग

    एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार उन्होंने देश में ऐसा प्रयोग पहली बार जनपद में किया है। एसपी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि अपराध नियंत्रण व जनता में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उदे्श्य से जनपद के सभी गांवों, मुहल्लों व सार्वजनिक स्थान पर क्यूआर कोड चस्पा किए गए हैं।

    एसपी ने बताया कि पहले पुलिस विभाग में गश्त मिलान की व्यवस्था होती थी। इसमें चार टीमें क्षेत्र में निकलती थीं और एक जगह एकत्र होती थीं। इस तरह वे एक-दूसरे का सत्यापन करती थीं। यह व्यवस्था अब बंद हो गई है। इसी तर्ज पर क्यूआर कोड का आइडिया आया। इसे तैयार करने में किसी विशेषज्ञ की आवश्यकता भी नहीं पड़ी। एक हेड कांस्टेबल से यह सिस्टम तैयार करा दिया।

    500 मीटर की दूरी पर होना जरूरी

    क्यूआर कोड जिस स्थान पर चस्पा है उसके 500 मीटर के दायरे में रहना जरूरी है। तभी बीट कांस्टेबल की उपस्थिति दर्ज हो पाएगी। एसपी के अनुसार इस कोड के जरिए उन्हें तीन सूचनाएं प्राप्त होंगी। एक तो संबंधित पुलिसकर्मी का फोन नंबर, दूसरा उसका समय और तीसरा उसकी लोकेशन।

    दिए गए हैं टास्क

    केवल क्यूआर स्कैन करने से ही काम नहीं चलेगा। पुलिसकर्मियों को विभिन्न टास्क भी दिए गए हैं जैसे- हिस्ट्रीशीटर को चेक करना। एसपी ने बताया कि अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो इसमें कुछ और आप्शन भी जोड़े जाएंगे।

    सेल के प्रभारी सत्येंद्र सिंह सिद्धू निगरानी सेल में एक दारोगा व चार पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। एसआइ सत्येंद्र सिंह सिद्धू को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सेल के स्टाफ के अलावा एसपी खुद फीडबैक लेंगे।

    500 लोगों की चेकिंग करना जरूरी

    एसपी का कहना है कि जनपद में 49 पीआरवी, थानों के दस वाहन तथा फैंटम व अन्य 65 दोपहिया वाहन हैं। पुलिसकर्मी वाहनों से भ्रमण करते हुए कम से कम 500 लोगों को चेक करें। प्रत्येक का ब्योरा रजिस्टर में रखें।