Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के साथ कारोबार बढ़ाना चाहता है रिपब्लिक आफ सोमालीलैंड : सियालिसी

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 07 Dec 2021 12:00 AM (IST)

    रिपब्लिक आफ सोमालीलैंड के उपराष्ट्रपति अब्दिरहमान अबियाल्लाह इस्माइल सियालिसी जिले में आए।

    Hero Image
    भारत के साथ कारोबार बढ़ाना चाहता है रिपब्लिक आफ सोमालीलैंड : सियालिसी

    बागपत, जेएनएन। रिपब्लिक आफ सोमालीलैंड के उपराष्ट्रपति अब्दिरहमान अबियाल्लाह इस्माइल सियालिसी ने कहा कि भारत में अपनेपन का अहसास होता है, इसलिए हम भारत के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कारोबार बढ़ाना चाहते हैं।

    अपने वरिष्ठ सलाहकार हुसैन अल ईसाकी तथा डी. जकारिया दाहिर के साथ चार दिवसीय भारत दौरे पर आए इस्माइल सियालिसी सोमवार को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचे। यहां उन्होंने सांस्कृतिक और भारतीय शिक्षण पद्धति का जायजा लिया। बैंडबाजे से उनका स्वागत हुआ। बच्चों को हनुमान चालीसा पढ़ते देख वह भारतीय संस्कृति से अभिभूत हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ कारोबार बढ़ाने के मकसद से हम यहां निवेश की संभावना तलाशने आए हैं। सोमालीलैंड में चावल, इलेक्ट्रानिक उपकरण, कापर, एल्युमिनियम तथा सोना समेत अन्य प्राकृतिक संपदा हैं। हमारे देश का सोना 99 प्रतिशत शुद्ध हैं। भारत के लोग सोमालीलैंड में आकर कारोबार करें। उन्हें हम सुरक्षा और सुविधा देंगे।

    सोमालीलैंड के साथ भारत का वार्षिक व्यापार 442 मिलियन डालर है। हमारी मंशा कृषि आयात-निर्यात और बढ़ाने की है। उन्होंने कहा, हमारे व भारत के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता है। साल 1960 में सोमालीलैंड में भारत का रुपया चलता था। उपराष्ट्रपति ने कहा, भारत में खुलकर बोलने और विचार रखने की आजादी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छा नेता बताया। सोमालिया के डाकुओ पर बोले..

    सोमालिया के समुद्री डाकुओं पर पूछे गए सवाल पर उपराष्ट्रपति इस्माइल सियालिसी ने कहा कि वो अपनी देश की सीमा में ही घटना करते हैं। सोमालीलैंड में ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। सोमालीलैंड के उपराष्ट्रपति ने जाना बच्चों का मन

    रिपब्लिक आफ सोमालीलैंड के उपराष्ट्रपति अब्दिरहमान अबियाल्लाह इस्माइल

    सियालिसीे का गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने प्रधानाचार्य अमित चौहान व अपने वरिष्ठ सलाहाकार हुसैन अल ईसाकी के जरिए बच्चों से बात करने के बाद बोले कि वैरी गुड.. बांधी पगड़ी

    -स्कूल प्रबंधक कृष्ण पाल सिंह ने पगड़ी बांधी व प्रधानाचार्य अमित चौहान ने उपराष्ट्रपति को बुके देकर स्वागत किया। सांसद डा. सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह, सुनील चौहान, अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन विनोद कुमार, रामनिवास बाघू ने भी उप राष्ट्रपति का स्वागत किया है। भारत ने दिए महान वैज्ञानिक

    गेटवे स्कूल में शिक्षण पद्धति देखने पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि जहां शिक्षा इतनी उत्तम पद्धति से बच्चों को दी जाती हो, वहां के बच्चे प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहराते हैं। भारत ने अनेक महान नेता वैज्ञानिक तथा कलाकार दिए हैं जिनकी उत्कृष्टता की व्याख्या सराहनीय है। और सुनील को बना गए एंबेसडर

    -गेटवे स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया कि रिपब्लिक आफ सोमालीलैंड के उपराष्ट्रपति ने

    गेटवे विद्यालय के प्रेसिडेंट सुनील चौहान प्रधान निवासी ग्राम सिसाना को को सोमालीलैंड का एंबेसडर भी घोषित किया।

    ----

    यहां गन्ना बहुत होता है..

    -सोमालीलैंड के उपराष्ट्रपति ने गेटवे स्कूल कालेज के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह से चीनी मिल देखने की इच्छा जताई लेकिन समय कम होने के कारण मिल देखने नहीं जा पाए। कहा कि यहां गन्ना काफी होता है। रास्ते में गन्ना गन्ना दिखाई दिया। कालेज प्रबंधन ने उन्हें बागपत के इतिहास की जानकारी दी।

    comedy show banner
    comedy show banner