Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सत्यार्थ प्रकाश से होता है मानव जीवन का कल्याण

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 13 Feb 2021 10:30 PM (IST)

    आर्य समाज भवन में शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मदिन पर यज्ञ का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सत्यार्थ प्रकाश से होता है मानव जीवन का कल्याण

    बागपत, जेएनएन। आर्य समाज भवन में शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मदिन पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा कर्मवीर आर्य रहे। आचार्य स्वदेश, प्रधान अभिमन्यु गुप्ता, तरस पाल विमल देवेंद्र आर्य एडवोकेट, आर्य भूषण और पवन कुमार गोयल, मनोज आर्य, संदीप आर्य, प्रियंका आर्य, सुरेश जिदल, नरेश गुप्ता, सतीश जिदल, रामपाल आर्य, ओमपाल आर्य, शीशपाल आर्य, संजय गोयल, श्रीपाल वर्मा आदि मौजूद रहे। स्काउट के नियमों का दिया प्रशिक्षण

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत ग्लोबल कॉलेज मीतली-गौरीपुर में स्काउट एंड गाइड शिविर में प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा ने प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, गांठे, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सीटी के संकेत, प्राथमिक चिकित्सा, नियम प्रतिज्ञा, झंडा गीत और तंबू निर्माण आदि बिदुओं पर प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्रदीप चौहान, प्रशांत चौहान, प्राचार्य डा. महेश्वर यादव, प्रताप सिंह, मंजू, श्याम सुंदरी आदि मौजूद रहे। स्काउट गाइड कार्यकारिणी की बैठक हुई

    श्री यमुना इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद बागपत की जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा को मुख्यालय आयुक्त का दायित्व दिया गया। सहायक बेसिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अध्यक्षता जिला मुख्यायुक्त डा. वीरेंद्र सिंह और संचालन अशोक बंधु ने किया। जयपाल शर्मा, कमलेश कौशिक, उमेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, भरत सिंह, दीपिका, चित्ररेखा, अनुज कौशिक, शशिबाला, आरती खन्ना मौजूद रहे।

    समाधान दिवस में आईं दो समस्याएं

    कोतवाली पर आयोजित समाधान दिवस में सीओ एमएस रावत व इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। तय समय में मात्र दो फरियादियों ने समस्याएं दर्ज कराई। मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।