Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह संभालेंगे बागपत की कमान, राजकमल यादव एडिशनल डायरेक्टर उद्योग कानपुर

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 03 Jun 2023 02:15 PM (IST)

    IAS Transfer Baghpat News In Hindi शासन ने कई आइएएस के तबादले किए हैं। देवरिया के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह बागपत के नए डीएम बनाए गए हैं। राजकमल यादव की बागपत में 2021 में कार्यभार ग्रहण किया था राज कमल यादव को एडिशनल डायरेक्टर उद्योग कानपुर बनाया गया है।

    Hero Image
    देवरिया के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह संभालेंगे बागपत की डोर।

    बागपत, जागरण संवाददाता। शासन ने बागपत के डीएम राज कमल यादव को हटा दिया है। उनकी जगह जितेंद्र प्रताप सिंह नए डीएम बनाए गए हैं। शासन में विशेष सचिव धनंजय शुक्ला ने डीएम के तबादलों का आदेश जारी किया। जिला देवरिया के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का तबादला इसी पद पर बागपत के लिए किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज कमल यादव 2021 में बने थे बागपत के डीएम

    राज कमल यादव को बागपत डीएम पद से हटाया गया है। राज कमल यादव को एडिशनल डायरेक्टर उद्योग कानपुर बनाया गया है। राज कमल यादव ने 2021 को बागपत में कार्यभार संभाला था। उन्होंने बागपत में कई सराहनीय कार्य किए जिसमें 700 साल पुराने बुढ़सैनी नाले तथा सैकड़ों साल पुराने सूप नाले की श्रमदान से खोदाई कराई। उन्होंने मिशन तरकारी अभियान शुरू कर सिसाना गांव में सौ एकड़ जमीन महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को देकर सब्जी की खेती की शुरुआत कराने, कलक्ट्रेट में मिलेट्स कैफे का शिलान्यास करने जैसे अच्छे काम किए।

    अमूल डेरी प्लांट का प्रस्ताव भी आया शासन में

    पंचायत, विधानसभा तथा नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए। उनके डीएम रहते बागपत कई बार प्रदेश की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल आया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव आए। अमूल डेरी प्लांट का प्रस्ताव आया। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। नवनियुक्त डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह रविवार या सोमवार को बागपत पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। जितेंद्र फर्रुखाबाद जनपद के रहने वाले हैं।