हरियाणा की पराली बनी सेहत का खजाना, पुआल से बढ़ा पशुओं का दूध उत्पादन; पशुपालकों की बल्ले-बल्ले
हरियाणा और पंजाब की पराली पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
हरियाणा-पंजाब की पराली पशुओं के लिए पौष्टिक चारा बनी।
भूसे की कमी और महंगाई में पराली सस्ता विकल्प।
पराली से पशुओं का दूध उत्पादन और सेहत सुधरी।
जागरण संवाददाता, बागपत। हरियाणा और पंजाब की धान की पुआल (पराली) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पशुओं की सेहत के लिए खजाना साबित हो रही है। भूसे की कमी और बढ़ती मंगाई में पुआल पशुपालकों के लिए विकल्प बनी हुई है। इस वजह से पुआल की डिमांड बढ़ गई है। हर रोज रात को पराली से लदे सैकड़ों वाहन जनपद की सड़कों से होकर गुजरते हैं।
पूरी तरह से बदली स्थिति
जहां कभी लोग पराली को खेतों में जलाते थे। उन्हें रोकने के लिए प्रशासन जद्दोजहद करता था। सेटेलाइट से पराली में आग की घटना का पता लगाने का प्रयास किया जाता था। ऐसा करने वालों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए जाते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल गई है।
पराली एक सस्ता और पौष्टिक चारा के रूप में इस्तेमाल की जा रही है। इसकी मुख्य वजह सूखे भूसे की कमी और बढ़ती महंगाई है। पुआल से पशुओं की सेहत और दूध उत्पादन दोनों में सुधार होता है।
जनपद के किसान पशुओं के लिए पुआल एकत्रित कर रहे हैं। हरियाणा और पंजाब से ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रकों से बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद आदि जनपदों में पराली ले जाई जा रही है।
ग्राम निवाड़ा में मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे किनारे आमिर ने थ्रेशिंग मशीन लगा रही है। उनके मुताबिक हरियाणा से पुआल मंगवाई जाती है, जिसको थेशिंग मशीन से निकालकर 900 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से बेचते हैं। पहले 500-600 रुपये कुंतल के हिसाब से पुआल बेची जाता थी।
भूसा का दाम 1200 रुपये प्रति कुंतल
ग्राम सरूरपुर कलां निवासी सुभाष नैन का कहना है कि भूसा 1200 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से मिलता है। भूसा के दाम अधिक होने की वजह से पशुओं को धान की पुआल खिलाई जा रही है। वर्तमान में 2500-3000 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से पुआल मिल रही है। इसके दाम गत वर्ष 1800-2000 रुपये प्रति बीघा थे। पुआल खिलाने से पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।