निकाह में नहीं पहुंचा था दूल्हा, 7 साल के रिश्ते का रास्ते में ही हो गया खुलासा; अब देने होंगे 30 लाख
बागपत के अमीनगर सराय क्षेत्र में गुरुवार को दो सगी बहनों का निकाह था लेकिन बड़ी बहन का निकाह ऐन वक्त पर टल गया। दूल्हे को रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया क्योंकि उस पर एक युवती ने सात साल से शादी का झांसा देकर रिलेशनशिप में रखने का आरोप लगाया था। लड़की पक्ष ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो दोनों पक्षों में 30 लाख रुपये लौटाने पर सहमति बनी।

संवाद सूत्र, अमीनगर सराय (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दो सगी बहनों का निकाह था। जिसमें बड़ी बहन के दूल्हे को निकाह में जाते हुए पुलिस ने दूसरी लड़की से रिलेशनशिप होने के मामले में पकड़ लिया था। जिससे लड़की का निकाह नहीं हो सका। लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई की बात कही। लड़के पक्ष ने निकाह में खर्च 30 लाख रुपये रुपये लौटाने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी।
क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दो सगी बहनों का निकाह था। छोटी बहन का निकाह नोएडा से था, जिसकी बारात व दूल्हा समय से पहुंचे। बड़ी बहन का निकाह मुजफ्फरनगर के बसधाडा गांव निवासी से होना था, जिसकी बारात तो समय से पहुंची, लेकिन दूल्हा व उसके स्वजन निकाह स्थल नही पहुंचे।
निकाह के बाद छोटी बहन की विदाई हो गई, लेकिन बड़ी बेटी का दूल्हा नहीं पहुंचने से निकाह नहीं हो सका। शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग बसधाड़ा गांव पहुंचे, जहां पता चला कि दूल्हे को रास्ते में दूसरी लड़की की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ लिया था।
सात साल से रिलेशनशिप में था लड़का
लड़की ने आरोप लगाए थे कि लड़का शादी का झांसा देकर सात साल से रिलेशनशिप में था। लड़की पक्ष ने पुलिस कार्रवाई की बात कही तो लड़के पक्ष के निकाह में होने वाले खर्चा लौटाने की बात पर सहमति बनी। निकाह में खर्च 30 लाख रुपये लड़का पक्ष लौटाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।