नारी चौपाल में छात्राओं को किया जागरूक
बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन एवं नारी सशक्तीकरण के अंतर्गत बीआरसी बड़ौली पर मंगलवार को आयोजित नारी चौपाल में छात्राओं को जागरूक किया गया।

बागपत, जेएनएन। बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन एवं नारी सशक्तीकरण के अंतर्गत बीआरसी बड़ौली पर मंगलवार को आयोजित नारी चौपाल में छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाइट प्राचार्य अनुराधा शर्मा एवं बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक संगीता शर्मा रहीं। अनुराधा शर्मा ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मीना मंच गठित है, जिसमें उनके मान-सम्मान की रक्षा को जागरूक करने के साथ प्रतिभा को निखारा जाता है। संगीता शर्मा ने चौपाल में पाक्सो, दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान नाटकों के माध्यम से बालिकाओं ने दहेज प्रथा आदि बुराइयों पर प्रहार किया। बीडीओ ज्योति बाला ने बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। बालिकाओं द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं से बनाई वस्तुओं का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान बीईओ प्रकाश चंद, सीडीपीओ शारदा, राज्य स्तरीय संदर्भदाता कविता सिंह, राजीव तोमर, महिला कांस्टेबल रोबिन राठी, रूबी, पूजा चौधरी, नेहा जैन, शिवानी विश्वकर्मा, रोहित वर्मा, अब्दुल रहीम, शबनम चौधरी, लवी, रविद्र सिरोही, मंजुषा, मोहिनी, प्रदीप तोमर, सुधीर मलिक, सलीम, रामावतार आदि मौजूद रहे।
स्वयंसेविकाओं ने जगाई
शिक्षा की अलख
जागरण संवाददाता, बागपत: नगर के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचवें दिवस को नारी शिक्षा का समाज और राष्ट्र में योगदान दिवस के रूप में मनाया गया। श्री यमुना इंटर कालेज के प्रबंधक बृजमोहन शर्मा ने नारी की समाज में शिक्षा के द्वारा बढ़ते महत्व को समझाया। प्राचार्य डा. अनिल कुमार ने सभी स्वयंसेविकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया तथा सभी को शिक्षित बनाने का संकल्प दिलाया। बस्तियों में जाकर नारी शिक्षा की अलख जगाई। स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया कि। योग और व्यायाम का अभ्यास कराया। सभी को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया। तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डा, उमलेश रानी, डा. प्रदीप ढाका, डा. गीता के दिशा निर्देशन में सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।