विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म फेस्टिवल में विशिष्ट अतिथि होंगे तेजपाल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 16 Dec 2019 09:30 PM (IST)

जयपुर में होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में साहित्कार तेजपाल सिंह धामा विशिष्ट अतिथि व मुख्यवक्ता होंगे। 17 से 21 ...और पढ़ें

फिल्म फेस्टिवल में विशिष्ट अतिथि होंगे तेजपाल
फिल्म फेस्टिवल में विशिष्ट अतिथि होंगे तेजपाल

बागपत, जेएनएन। जयपुर में होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में साहित्यकार तेजपाल सिंह धामा विशिष्ट अतिथि व मुख्यवक्ता होंगे। 17 से 21 जनवरी को राजस्थान के जयपुर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा। यहां पर धामा को विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। विश्व स्तरीय सिनेमा कलाकारों के सामने तेजपाल महिलाओं के योगदान को पेश करेंगे। जयपुर फेस्टिवल जिफ में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की लिस्ट में 98 देश की 2411 फिल्मे हैं। ये फिल्म यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया, चीन, स्विटजरलैंड, स्पेन, रशिया, ईरान, अर्जेंटीना, पॉलैंड, ग्रीस, ब्राजील, बुल्गारिया, फ्रांस, सर्बिया, चिली व कोस्टारिका आदि देश की हैं। धामा की उपलब्धि से परिजन व परिचित में खुशी की लहर है।

बता दें कि तेजपाल सिंह धामा को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने 2017 में लेखन के लिए मनीषी पुरस्कार से पुरस्कृत किया था। संजय लीला भंसाली की पद्मावती फिल्म संशोधन कर उनके उपन्यास अग्नि की लपटों पर आधारित कर बनाई है। अगले साल स्टारकास्ट की दो बड़ी फिल्म रिलीज होंगी, जो उनकी कहानियों पर आधारित हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।