Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्राह्मण समाज की बैठक में एकजुटता पर जोर

    शहर के श्री कृष्ण महाराज ठाकुरद्वारा में ब्राह्मण महासभा समिति के तत्वावधान में बैठक हुई।

    By JagranEdited By: Updated: Mon, 26 Jul 2021 09:28 PM (IST)
    Hero Image
    ब्राह्मण समाज की बैठक में एकजुटता पर जोर

    बागपत, जेएनएन। शहर के श्री कृष्ण महाराज ठाकुरद्वारा में ब्राह्मण महासभा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम व पंडित मदन मोहन मालवीय को नमन करते हुए कहा कि हमें महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है जिन्होंने सर्व समाज को नई दिशा दी। पूरे प्रदेश में जनपद स्तर से लेकर समाज को जोड़ने व एकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पंडित राकेश शर्मा ने कहा हमें एकजुट होकर समाज में फैली बुराइयों को दूर कर स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर वातावरण स्थापित करना होगा। संचालन कर रहे समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि समाज के जिम्मेदार लोगों का दायित्व बनता है कि वह आने वाली पीढ़ी का सही दिशा में मार्गदर्शन कर समाज को एक अच्छा वातावरण प्रदान करें। समारोह में सीआइएससीई बोर्ड में कक्षा 12वीं में जनपद में दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र अविरल वत्स समेत कई और समाज के लोगों को सम्मानित किया। समाज के देशखाप चौधरी सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में हुए समारोह में घनश्याम शर्मा, रमेश प्रधान, देशपाल शर्मा, लोकेश वत्स, रामकिशोर शर्मा, ओमकार दत्त शर्मा, सचिन देव शर्मा, प्रमोद शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, डाक्टर संजीव शर्मा, त्रिलोकी नाथ शर्मा, कटार सिंह शर्मा, आत्माराम शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। स्वर्ण सिंह बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बने

    राज्यपाल ने बाल कल्याण समिति का गठन कर अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का गजट जारी कर दिया।

    बागपत में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर बागपत की अर्जुनपुरम कालोनी निवासी स्वर्ण सिंह, सदस्य पदों पर राजपुर खामपुर निवासी सरिता, बड़ौत नगर निवासी अतुल कुमार जैन, अर्जुनपुरम कालोनी निवासी रेखा तथा कलक्ट्रेट कालोनी निवासी विमलेश यादव की नियुक्ति हुई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने कहा कि बाल कल्याण समिति का गठन हो चुका है, लेकिन अभी निदेशालय से नव नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों को ज्वाइन कराने का आदेश आएगा। आदेश आते ही ज्वाइनिग कराई जाएगी।