'मुस्कान और सोनम के कारण सभी महिलाओं को बदनाम न करें', बागपत में बोलीं महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने कहा कि 80% अपराधों में पुरुष शामिल होते हैं लेकिन कुछ महिलाओं के अपराध करने से सभी महिलाओं को गलत नहीं समझना चाहिए। बागपत तहसील में जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आठ शिकायतें सुनीं और जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने एक्स पार्टी तलाक को एक बड़ी समस्या बताते हुए माता-पिता से बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील की।

जागरण संवाददाता, बागपत। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बुधवार को कहा कि महिलाओं के साथ 80 प्रतिशत घटनाएं पुरुष करते हैं। दो महिलाओं मुस्कान व सोनम के अपराधी हो जाने से देश व विश्व की सभी महिलाओं को इस नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। इन दो महिलाओं के कारण सभी महिलाओं को बदनाम न किया जाए। महिलाएं बराबरी पर आईं तो पुरुष बौखला गए हैं।
मीनाक्षी भराला बुधवार को बागपत तहसील में जनसुनवाई करने पहुंची थीं। यहां उन्हें कुल आठ शिकायतें मिलीं। उन्होंने सभी को जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि आज एक्स पार्टी तलाक सबसे बड़ी समस्या बन गई है। दूसरे निवास स्थान पर दो-तीन नोटिस भिजवाकर महिलाओं से तलाक ले लेते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।