Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क और बैठकें की

    मेरठ में 29 सितंबर को होने वाली कांग्रेस की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया।

    By JagranEdited By: Updated: Wed, 22 Sep 2021 11:47 PM (IST)
    Hero Image
    रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क और बैठकें की

    बागपत, जेएनएन। मेरठ में 29 सितंबर को होने वाली कांग्रेस की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभाएं की।

    बामनौली गांव में हेमंत कुमार एड. के निवास पर बैठक को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा ने कहा कि भाजपा के झूठे वादों को जनता समझ गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी ही एकमात्र विकल्प है जो किसान, मजदूर, आमजन की समस्याओं का समाधान कर सकती है। क्षेत्र के बिजरौल एवं बडौली गांव में भी शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने राममेहर शर्मा के निवास पर आने वाली 29 सितंबर को मेरठ में होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने एवं प्रियंका गांधी के विचार सुनने के लिए अधिक से अधिक लोगों को चलने के लिए कहा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, मीडिया प्रभारी सचिन देव, मास्टर कृष्ण पाल, ब्रजमोहन शर्मा, योगेश सोती आदि मौजूद रहे। नेशनल हाईवे पर भ्रष्टाचार के गड्ढे : बिल्लू

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल उर्फ बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

    इसी कारण मेरठ-बागपत व दिल्ली-सहारनपुर हाइवे बनते ही टूट रहे है। नेशनल हाइवे पर भ्रष्टाचार के गड्ढे हैं। सिसाना गांव में हाइवे पर हुए गड्ढों में गिरकर लोगों की जान जा रही है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने उनके ऊपर झूठे आरोप लगाकर पार्टी से निष्कासित करा दिया था, लेकिन जांच में सभी आरोप झूठे पाए गए। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल ने तीन माह में ही उनका निष्कासन निरस्त कर दिया। इस मौके पर हाजी तराबुद्दीन, रविन्द्र गुर्जर, राधे गुर्जर आदि मौजूद रहे।