Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह बागपत के आश्रम पहुंचा, लाइव आकर अनुयायियों को दिया संदेश

    By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 10:13 AM (IST)

    Dera chief Gurmeet Singh हरियाणा की जेल से 40 दिनों की पैरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह शनिवार को बागपत के बरनावा स्‍थित आश्रम पहुंचा। यहां ...और पढ़ें

    Hero Image
    Gurmeet Ram Rahim शनिवार की सुबह डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह बागपत के आश्रम पहुंच गया है।

    बागपत, जागरण संवाददाता। Gurmeet Singh हरियाणा के जिला रोहतक की सुनारिया जेल में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 40 दिन की पैरोल मिली है, इसके बाद डेरा प्रमुख शनिवार की सुबह बागपत के बरनावा में स्‍थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचा। हरियाणा पुलिस उसे यहां लेकर पहुंची। अब पैरोल के दौरान डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बागपत के आश्रम में रहेगा। डेरा प्रमुख से आने से यहां तैयारियां कर ली गई हैं। स्‍थानीय पुलिस ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरमीत से लाइव आकर अनुयायियों को दिया संदेश

    बरनावा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचते ही डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुयायियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अनुयायियों को बधाई दी और अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी तरह की कोई भगदड़ नही करने की अपील भी की। उधर आश्रम में उनके पहुंचने पर मौजूद अनुयायियों में भी खुशी की लहर है।

    वाईफाई टावर लगाया गया 

    इसके पहले डेरा प्रमुख के आने को लेकर आश्रम में तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, इस बार डेरा प्रमुख के हेलीकाप्टर से भी बरनावा आने की संभावना जताई जा रही थी। डेरे में लाइव प्रसारण के लिए टावर लगाकर कनेक्टिविटी बढ़ा दी गई है। आश्रम परिसर में लाइव प्रसारण के लिए एक वाईफाई टावर और एक निजी कंपनी का फोल्डेबल टावर लगाया गया है। इससे पूर्व डेरा प्रमुख 17 जून 2022 में 30 दिन के पैरोल पर बरनावा आश्रम आया था। 18 जुलाई 2022 को पैरोल पूरा होने के बाद यहां से सुनारिया जेल भेजा गया था।

    पहले उमड़ी थी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

    बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 17 जून को एक माह के पैरोल पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचा था। उनसे मिलने के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, उड़ीसा, उत्तरांचल आदि राज्यों से हजारों श्रद्धालु आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने प्रवचन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम किए थे। इससे रोड पर जाम लगा था। राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने आश्रम को तीन नोटिस जारी किए थे।

    तब गुरमीत ने की आनलाइन अपील

    पुलिस का शिकंजा कसता देख गुरमीत सिंह ने श्रद्धालु से आनलाइन अपील की थी कि अपने घर पर रहकर ही प्रभु का स्मरण करें। इसके बाद ही श्रद्धालुओं का आश्रम में आना कम हुआ था। पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस 18 जुलाई को उन्हें जेल लेकर गई थी। गुरमीत सिंह को दोबारा से पैरोल मिल गया है। इसकी भनक लेते ही जहां एक तरफ बरनावा आश्रम में तैयारियां शुरू हो गई है, वहीं पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।

    सीओ बोले कि भीड़ नहीं जुटने देंगे

    बागपत सीओ डीके शर्मा ने कहा कि गुरमीत सिंह शुक्रवार शाम तक रोहतक की सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम पहुंच जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद है। आश्रम में लोगों को भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी।