Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    संस्कारित परिवार भारत विकास परिषद का मूलमंत्र: दुबलिश

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 28 Dec 2021 08:40 PM (IST)

    भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सेट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें नये पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

    Hero Image
    संस्कारित परिवार भारत विकास परिषद का मूलमंत्र: दुबलिश

    बागपत, जेएनएन। भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित किया। पदाधिकारियों को राष्ट्रीय मंत्री अनुराग दुबलिश और प्रांतीय अध्यक्ष शरत चंद्र ने शपथ दिलाते हुए दायित्व का बोध कराया। राष्ट्रीय मंत्री ने कहा संस्कारित परिवार भारत विकास परिषद का मूल मंत्र है। सहयोग समर्पण सेवा संस्कार संपर्क के द्वारा समाज की सेवा करने का संकल्प भी हम सब को लेने का दायित्व है। नवनियुक्त अध्यक्ष अजय गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद से जो जिम्मेदारी मिली उसका निर्वहन किया जाएगा। समाज की सेवा की जाएगी और परिषद के नीति व सिद्धांतों के अनुसार कार्य करेंगे। राज्य वित्त सचिव अशोक गुप्ता, प्रांतीय विवेकानंद समिति के चेयरमैन आलोक भटनागर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्ष अजय गोयल, सचिव पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक गोयल, जिला उपाध्यक्ष डा. कमला अग्रवाल एवं महिला संयोजिका कौशल त्यागी को शपथ दिलाई। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मूलचंद, वीरेंद्र त्यागी, मनोज मित्तल, आशुतोष मित्तल, मास्टर राकेश मोहन गर्ग, मनीष गर्ग, संजय गर्ग, बबलेश, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव में शांति की अपील

    संवाद सूत्र, चांदीनगर : आगामी चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन बेहद सजग हो चुका है। आए दिन सीओ व इंस्पेक्टर क्षेत्र के एक दो गांव में के साथ चुनाव लेकर वार्ता करते रहते हैं। मंगलवार को सीओ युवराज सिंह व इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह ने मंसूरपुर गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। सीओ ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव में सभी को अपने प्रत्याशी के हित में मतदान करना चाहिए, लेकिन जबरदस्ती मतदान कराया जाना अपराध है। कोई भी चुनाव को प्रभावित करने का कतई प्रयास न करे। ऐसा करने वाले खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि चुनाव में सभी पुलिस का सहयोग करें। अगर कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है, तो संबंध में जानकारी दें तत्काल आरोपित पर कार्रवाई होगी। सभी के सहयोग से चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सकेगा। ग्रामीणों ने अधिकारियों को हर सहयोग का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान ओमबीर, पूर्व प्रधान करण सिंह, राजपाल सिंह, अशोक कुमार, बबलू आदि शामिल रहे।