बच्चों ने बांटे उपहार और सजाया क्रिसमस ट्री
क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

बागपत, जेएनएन। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांता क्लाज की ड्रेस में बच्चों ने मनमोहा। बच्चों को टाफियां और उपहार बांटे। वहीं क्रिसमस ट्री को सजाया गया। बच्चों में काफी उत्साह रहा।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। सांता क्लाज बने आर्यन, विश्वजीत ओर वेदांसी ने टाफिया और उपहार बांटे। प्रबंधक अजय गोयल ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। क्रिसमस डे पर प्रकाश डालते हुए जानकारियां दी। बबलेश, राजीव, इमरान, दीपक, सुमन, शशि, निकिता, वैशाली, निधि, आरती, स्वाती का सहयोग रहा। डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया। प्रबंधक नितिन कुमार मानव बच्चों को जानकारी दी। प्रधानाचार्य नूपुर शर्मा रूचि जैन, अल्पना, शादमनी, पारुल, शिवानी, निष्ठा, कविता, मनीषा आदि मौजूद रहे। सेंट जेवियर वल्ड स्कूल जोनमानी पिलाना में क्रिसमड डे की पूर्व संध्या को प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
सांसद डा. सत्यपाल सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। सेंट मेरी इंटर कालेज रटौल के मैनेजर फादर पीटर प्रकाश मुख्य अतिथि रहे।
चेयरमैन प्रविदर धामा, प्रेसिडेंट पवन सारस्वत, प्रबंधक विवेक धामा, प्रधानाचार्य डा. मुकेश शर्मा, उपप्रधानाचार्य अर्जुन, ममता शर्मा आदि मौजूद रहे। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया। प्रभु यीशु के जन्म की झांकी प्रस्तुत की। प्रबंधक आनंद कुमार ने बच्चों की मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य श्याम रत्न, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, विक्रांत दीक्षित, शिवम शर्मा, अमन झा, मन्नू त्यागी आदि मौजूद रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी के शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेंकेंड्री में क्रिसमस डे मनाया। केक काटकर बच्चों में बांटा और ट्राफी एवं उपहार दिए। स्कूल के उपाध्यक्ष सेलकराम, काडिनेटर कुलदीप, रश्मि शर्मा, नीतू कौर, अतुल, राखी, निशा, शिवानी, काजल शर्मा, बरखा, रूबी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।