Baghpat News: घर से देवर संग भागी दो बच्चों की मां, परिवारवालों ने देवर-भाभी को हाईवे पर पकड़कर पीटा, हंगामा
देवर व भाभी एक संग रहने की जिद पर अड़े। वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल। स्वजन ने महिला के प्रेम संबंधों पर आपत्ति जताई थी और महिला को समझाया था। लेकिन प्रेम में डूबी महिला को कुछ रास नहीं आया।
बागपत, जागरण संवाददाता। दो दिन पहले घर से गए रिश्ते के देवर व भाभी को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर पकड़कर स्वजन ने पिटाई की। इससे हंगामा हो गया। बाद में उन्हें पुलिस के सिपुर्द किया गया। दोनों एक संग रहने की जिद पर अड़े रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दो बच्चों की मां है महिला
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला दो बच्चों की मां है। उसका अपने रिश्ते के चचिया ससुर के बेटे से प्रेम प्रसंग हो गया था। वे आपस में बातचीत करने लगे थे। इसका स्वजन को पता चल गया था। उनके प्रेम प्रसंग पर आपत्ति की गई, लेकिन महिला और युवक ने आपस में बातचीत कराना बंद नहीं किया। बुधवार को वे दोनों घर से चले गए। स्वजन ने तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
स्वजन ने पकड़कर लगा दी पिटाई
महिला के ससुरालीजन ने बिनौली थाना पुलिस से शिकायत की। इसके बाद इन्होंने खुद ही शुक्रवार सुबह ग्राम सिसाना के एक पब्लिक स्कूल के निकट दोनों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पुलिस उन्हें बिनौली थाने लेकर पहुंची।
बिनौली थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि महिला के लापता होने के बाद उसके ससुरालीजन ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।