एक करोड़ की कार में बैठकर जा रहा था, पुलिस चेकिंग पर सीज हो गई… दूल्हे को आल्टो में निकालनी पड़ी बरात
बागपत में यातायात पुलिस ने एक मर्सिडीज कार को रंग बदलने के कारण जब्त कर लिया। कार का रंग कागजों में काला था जबकि उसे लाल रंग में बदला गया था। दूल्हा गाजियाबाद से शामली जा रहा था लेकिन उसे ऑल्टो कार में जाना पड़ा। कार चालक कागजात भी नहीं दिखा पाया।

जागरण संवाददाता, बागपत। मर्सिडीज कार का रंग बदलना उस समय महंगा पड़ गया, जब चेकिंग में यातायात पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया। दूल्हे को आल्टो कार में सवार होकर जाना पड़ा।
यातायात प्रभारी निरीक्षण सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। दोपहर करीब 12.15 बजे दिल्ली की ओर से महाराष्ट्र नंबर की मर्सिडीज सी-300 कैब्रियोलेट कार आई।
संदिग्ध मानते हुए कार को रुकवाकर चेकिंग की गई। उसका कागजों में रंग काला है, जबकि लाल किया गया है। चालक मोहम्मद अवैश निवासी निकट टीला मोड़ गाजियाबाद गाड़ी के कागज नहीं दिखा पाया। यह कार 2017 मॉडल की है। इसकी कीमत एक करोड़ एक लाख रुपये है। कार से दूल्हा गाजियाबाद से शामली जा रहा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।