Updated: Sun, 01 Jun 2025 10:20 PM (IST)
बागपत के शबगा गांव में दरवाजा लगाने को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। एक परिवार ने दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। एक युवती ने पुलिस से मोबाइल छीन लिया। पीड़ित महिला ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।
संवाद सूत्र, छपरौली (बागपत)। ग्राम शबगा में मकान के पीछे वाली गली में दरवाजा लगाने के विवाद में एक परिवार पर दूसरे परिवार ने हमला कर पथराव किया। आरोपित पुलिस से भी भिड़ गए। एक युवती ने दारोगा से मोबाइल छीन लिया। इससे हंगामा हुआ। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। वहीं पीड़ित महिला ने आठ महिला व युवती समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। छपरौली क्षेत्र के ग्राम शबगा निवासी निर्मला देवी ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व बीमारी से उनके पति की मृत्यु हो गई थी। वह दो बेटी व एक छोटे बेटे के साथ रहती हैं। वह 31 मई की शाम चार अपने मकान के पीछे वाली गली में दरवाजा लगवा रही थीं।
आरोप है कि गली में रहने वाले एक परिवार के कई लोग, महिलाओं एवं युवतियों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर दरवाजे में तोड़फोड़ की तथा पथराव किया। इसमें वह व उसकी एक बेटी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपित पक्ष की महिलाएं भिड़ गईं। एक युवती ने तो दारोगा से मोबाइल छीन लिया।
उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस को युवती से मोबाइल लेने के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी। इससे हंगामा हुआ। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। पीड़िता ने अपनी व बच्चों की जान को खतरा बताते हुए आरोपितो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि निर्मला देवी की तहरीर के आधार पर आरोपित धर्मवीर सिंह, वरुण कुमार, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवी, सीमा देवी, आकांक्षा, वर्णिका, भावना, प्रीति, भारती देवी, राजकुमारी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।