विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम विवाह के दस दिन बाद विवाद, पत्नी आभूषण लेकर मायके गई, बागपत में पति ने दर्ज कराया मुकदमा

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:45 PM (IST)

बागपत में प्रेम विवाह के दस दिन बाद ही पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी लाखों के आभूषण लेकर मायके चली गई और पति ने हिस्ट्रीशीटर से धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

जागरण संवाददाता, बागपत। प्रेम विवाह के दस दिन बाद ही दंपती में विवाद हो गया। महिला लाखों के आभूषण लेकर मकान से चली गई। हिस्ट्रीशीटर पर धमकी दिलाने का भी उस पर आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने आरोपित पत्नी व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ग्राम फैजुल्लापुर निवासी निखिल ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलेक्ट्रिशियन के पद पर नौकरी करता है। आरोप है कि उसकी जान-पहचान खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी, जिसने अस्पताल में नौकरी के संबंध में बातचीत कर मोबाइल नंबर लिया था। वह दोनों बातचीत करने लगे थे। उनके बीच नजदीकी बढ़ गई थी। उसका युवती से रिश्ता तय हो गया था। स्वजन की मौजूदगी में मंदिर में शादी की थी। वह पत्नी को लेकर गांव में आ गया था।

शादी के दस दिन बाद ही पत्नी अन्य युवकों से बातचीत करने लगी थी। आपत्ति करने पर गाली-गलौज कर जान से मरवाने की धमकी दी। इसके बाद सोने-चांदी के आभूषण लेकर मायके चली गई, जिसने साथ आने से इन्कार कर दिया। आभूषण वापस मांगे तो स्थानीय पुलिस बुलाई गई। पत्नी और उसके स्वजन की ओर से लगातार धमकी मिल रही है।

पत्नी ने वाट्सएप काल कर धमकी दी कि यदि उसका साथ नहीं छोड़ा तो दफ्तर से निकलते ही गोली लगवा दी जाएगी। बागपत जनपद का एक हिस्ट्रीशीटर भी धमकी दे रहा है। इससे वह भयभीत है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

उधर, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि निखिल की तहरीर पर उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रतलाम में प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने बेटी का किया मृत्यु भोज, तस्वीर पर चढ़ाई माला; 3 दिसंबर को होनी थी शादी

यह भी पढ़ें- मुंगेर में कोर्ट मैरिज का बढ़ा चलन, 10 माह में 42 जोड़ों ने रचाया विवाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।