Updated: Mon, 09 Jun 2025 04:03 PM (IST)
UP News उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष लव कश्यप का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष स्थानीय होना चाहिए। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मिलकर जिलाध्यक्ष को बदलने की मांग करने का फैसला किया। उनका मानना है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में विफल रहे हैं जिससे पार्टी को नुकसान हो सकता है।
जागरण संवाददाता, बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का विरोध किया गया। कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिलेंगे। नगर में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक टंकी मुहल्ला में आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लव कश्यप को जिलाध्यक्ष बनाये जाने का विरोध किया।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष अपने जिले और लोगों के बीच का होना चाहिए। पार्टी ने दूसरे जनपद से लाकर जिलाध्यक्ष बना दिया है। इससे जनपद के कार्यकर्ताओं को मनोबल टूटा है जिससे संगठन को नुकसान होगा। जिलाध्यक्ष के खिलाफ जगह-जगह आंदोलन कर कार्यकर्ता पार्टी हाईकमान से जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग करेंगे।
जिलाध्यक्ष को नहीं हटाया गया तो पार्टी को आगामी चुनावों में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बैठक में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान इदरीसी ने कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी की बैठक में 25 कार्यकर्ताओं को भी इकट्ठा नहीं कर पाए।
जल्द ही बागपत से एक डेलिगेशन कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारियों और राष्ट्रीय नेतृत्व के नेताओं से दिल्ली में मिलेगा। बागपत में जिलाध्यक्ष बदलने की मांग की जाएगी।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष इंतजार, जिला महासचिव वसीम शाह, नगर अध्यक्ष शाहनवाज अल्वी, गुलफाम, भूरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कि वह सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। हाईकमान की दी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।