Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरथल से बर्थडे पार्टी कर लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; एक साथी घायल

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 11:47 AM (IST)

    बागपत में सोनीपत के मुरथल से बर्थडे पार्टी करके लौटते समय एक कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे तीन दोस्तों - प्रिंस आदित्य और सचिन की मौत हो गई जबकि विशाल घायल हो गया। दुर्घटना दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    Hero Image
    प्रिंस धामा, सचिन तोमर, आदित्य धामा की फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, बागपत। सोनीपत के मुरथल में बर्थडे पार्टी कर घर लौटते समय कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसमें सवार तीन दोस्तों की मौत व चौथा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से परिवारों में कोहराम मचा है। गांवों में शोक छाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिनौली निवासी प्रिंस, आदित्य, विशाल, सिरसली निवासी सचिन दोस्त थे। गुरुवार को प्रिंस का बर्थडे था। वे रात को बर्थडे पार्टी करने मुरथल होटल में कार से गए थे। देर रात वापस लौटते समय बहालगढ़ के निकट दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने कार से युवकों को निकाला और नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे।

    डॉक्‍टरों ने प्रिंस, आदित्य व सचिन को मृत घोषित किया। घायल विशाल काे भर्ती किया। वहीं स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लिया तथा घटना की उनके स्वजन को फोन से सूचना दी। पीड़ित स्वजन व ग्रामीण सोनीपत पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद तीनों युवकों के शवों को गांवों लाया जाएगा। उसके बाद अंत्येष्टि की जाएगी।

    पीड़ितों को सांत्वना देने वालों का लगा तांता

    हादसे से परिवारों में कोहराम मचा है। पीड़ित स्वजन को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक घनिष्ठ दोस्त थे। अक्सर एक साथ रहते थे।