विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, दीपावली के दिन परिवार में मातम; बागपत पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

By Omdutt Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 09 Nov 2026 04:08 PM (IST)

बागपत के छपरौली में यमुना खादर स्थित खेत में एक अविवाहित किसान का शव अमरूद के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बागपत के छपरौली क्षेत्र का मामला, घरेलू विवाद बताया जा रहा कारण।

  2. पुलिस ने अविवाहित किसान शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संवाद सूत्र, छपरौली (बागपत)। छपरौली कस्बे की पट्टी धनान निवासी करीब 45 वर्षीय अविवाहित किसान का शव यमुना खादर स्थित उसके खेत में खड़े अमरूद के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही स्वजन मोके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कस्बे की पट्टी धनान निवासी स्व. महक सिंह के आदेश, सुदेश व विकास तीन भाइयों में विकास तीसरे नंबर के थे। वह अविवाहित थे। भाइयों के साथ रहकर ही खेती बाड़ी करते थे। बताया जाता है कि रविवार शाम करीब 4 बजे वह मामूली घरेलू विवाद के चलते यमुना खादर स्थित अपने खेत में पहुंचे। जहां उसने खेत में खड़े अमरूद के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

समय करीब 6 बजे सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। स्वजन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा करते हुए शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैन्तुरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अभी घटना की तहरीर नहीं आयी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भगतजी स्वीट्स के संचालक को झांसा देकर 31 लाख की ठगी, कोर्ट कर्मचारी समेत 7 के खिलाफ बागपत में मुकदमा 

युवक पर तेजधार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज

छपरौली: लूंम्ब गांव निवासी विकास कुमार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 5 नवंबर की शाम करीब 7 बजे उसका बड़ा भाई सोनू अपने चाचा के घर से आ रहा था। तभी बीच रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उसके भाई को पकड़ लिया। तभी गांव का मुकुल आया और उसके ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसका भाई सोनू लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता पर फायर झोंका, बागपत में शादी समारोह से लौटते समय असलहे के बट से वार भी किया

शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हुए तो आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने पुलिस को घटना की सूचना देकर घायल को छपरौली सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैन्तुरा ने बताएं कि आरोपित मुकुल व एक अज्ञात युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।