बागपत में करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी, चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा जाएगा रोड का नाम
Baghpat News: बागपत नगर पालिका बोर्ड बैठक में पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली, जिससे शहर के ...और पढ़ें

बागपत नगर पालिका में आयोजित बो़र्ड बैठक में मौजूद चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, ईओ व सभासद। जागरण
HighLights
प्रतिमा के साथ भारत रत्न चौ. चरण सिंह के नाम पर रखा जाएगा रोड का नाम ।
तिरंगा लाइट हटेगी, एसपी आफिस रोड का होगा निर्माण, पक्का घाट का गेट बनेगा।
जागरण संवाददाता, बागपत। शहर के विकास पर पिछले करीब दो वर्षों से लगा ब्रेक अब हटेगा। लंबे समय बाद हुई नगर पालिका बोर्ड बैठक में करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्याें का प्रस्ताव पास हुआ।
शहर में एसपी आफिस की ओर रोड बनेगा। प्रतिमा के साथ भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के नाम पर कोर्ट रोड का नाम रखा जाएगा। सड़क सफाई का ठेका निरस्त होगा। सफाई व्यवस्था, जल निगम और गैस कंपनी के ठेका कर्मचारियों द्वारा सड़क क्षतिग्रस्त करने और पेजयल व्यवस्था बिगाड़ने पर सभासदों ने नाराजगी जताई।
नगर पालिका बागपत के प्रथम तल पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई बोर्ड बैठक चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन की अध्यक्षता में देर शाम तक चली। इसमें सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की साफ-सफाई, सड़क, बिजली, पानी आदि की समस्याएं रखीं।
कहा कि नई पेजयल पाइप लाइन और गैस पाइप लाइन के कार्यों की वजह से शहर की सूरत बिगड़ गई है। अच्छी-खासी खड़कें खराब कर दी गई हैं। एक जगह का काम पूरी नहीं होता, दूसरी जगह की सड़क उखाड़ दी जाती है।
कई-कई दिनों तक घरों में पानी नहीं पहुंचता है। इससे शहर के लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका के अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल का कहना है कि बोर्ड बैठक में पांच करोड़ के विकास कार्य पास हुए हैं।
यह भी पढ़ें- 80 लाख के भैंसे से हर महीने 1 लाख की कमाई, 15.80 क्विंटल के 'अर्जुन राणा' को देखने मेरठ में उमड़े लोग
प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराया जाएगा। कालोनी की कच्ची और क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। पक्का घाट का गेट बनवाया जाएगा। श्मशान घाट की मरम्मत कराई जाएगी। डाकघर के पास स्थित पुन: सुलभ शौचालय बनवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Delhi-Saharanpur Highway पर गुफा वाले बाबा के मंदिर और बागपत में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, यह है पूरा रूट प्लान
घटिया गुणवत्ता की तिरंगा लाइट हटवाई जाएंगी। हाई मास्क लाइट लगेंगी। सफाई का ठेका निरस्त होगा। कोर्ट रोड का नाम किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा जाएगा, जिनकी प्रतिमा भी लगेगी।
यह भी पढ़ें- क्या होते हैं 'ग्रीन पटाखे' और पारंपरिक पटाखों से ये कितने अलग हैं?
जान-बूझकर किया जा रहा दरकिनार
वार्ड छह की सभासद निगम शर्मा ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, सीढ़ियों पर चलने में असमर्थ हैं। आरोप है कि पूर्व में अवगत कराने के बावजूद बोर्ड बैठक जान-बूझकर प्रथम दल पर रखी गई, ताकि वह शामिल न हो पाएं। पिछले दो-तीन साल से उनके साथ ऐसा किया जा रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।