Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साबुन खाने से 4 बच्चों की हालत बिगड़ी

    By Edited By:
    Updated: Sat, 28 Apr 2012 12:26 AM (IST)

    बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव में शुक्रवार को चार बच्चों ने घर में रखी कपड़े धोने का साबुन खा लिया। उल्टी-दस्त शुरू होने और हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

    ढिकौली निवासी सुखपाल के घर में रोज की भांति शुक्रवार सुबह पड़ोस के बच्चे खेल रहे थे। जबकि उनकी पत्नी सरस्वती घरेलू कार्य में व्यस्त थी। इसी दौरान सुखपाल के दो वर्षीय पौत्र टिंकू और पड़ोस के बच्चे डेढ़ वर्षीय राजा, डेढ़ वर्षीय सोनी तथा तीन वर्ष के राहुल ने घर में रखी कपड़े धोने का साबुन खा लिया। काफी देर तक बच्चे घर में खेलते रहे। तभी अचानक सभी के मुंह से झाग निकलने लगा और उल्टी-दस्त शुरू हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह देख सरस्वती के होश उड़ गए और उसने सुखपाल आदि को इस बारे में बताया। बच्चों की हालत बिगड़ते देख उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। तबियत में सुधार नहीं होने पर सभी बच्चों को बड़ौत के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आया तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    सुखपाल ने बताया कि घर में कपड़े धोने की साबुन रखे हुए हैं। बच्चों ने खेल-खेल में दो टिक्कियां खा लीं, जिस कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। बताया कि अब बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner