Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Chunav: 'कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी इसलिए राहुल इधर-उधर भाग रहे', बदायूं में रोड शो के बाद विपक्ष पर बरसे पुष्कर धामी

    Updated: Sun, 05 May 2024 03:24 PM (IST)

    Badaun News In Hindi Today उत्तरखंड के सीएम बदायूं में भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन के लिए रोड शो करने आए थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है इसलिए उसके नेता भाग रहे हैं।

    Hero Image
    उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने बदायूं में रोड शाे किया।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने मिलकर बीमारू राज्य के रूप में पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश काे उत्तम प्रदेश बना दिया है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार इस पार्टी की पहचान बन चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी के अमेठी छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। इसलिए राहुल अपनी सीट छोड़कर भाग रहे हैं।

    रोड शाे के बाद मीडिया से की बात

    भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में रोड शो शुरू करने से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी माफिया मुक्त हो गया है। सपा शासन काल में कानून व्यवस्था की का बहुत बुरा हाल था। व्यापारी यहां उद्योग लगाने से कतराते थे।

    धामी ने कहा, अपराध खत्म हो जाने से आज यूपी में इन्वेस्टर्स की बूम है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग मोदी को रोकने का असफल प्रयास कर रहे हैं। अस्तित्व बचाने, भ्रष्टाचार को छिपाने और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने विपक्षी गठबंधन बनाया है, इनके सारे हथकंडे फेल हो चुके हैं।

    Read Also: शौहर के साथ ऐसी हैवानियत: नशे की गोलियां खिलाकर की बर्बरता...गुप्तांग पर चलाया चाकू, फिर सिगरेट से दागती रही; वजह जान पुलिस भी सन्न

    सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो चुकी है, बाकी राज्यों में लागू होने के सवाल पर धामी ने कहा कि हमने चुनाव में अपने संकल्प पत्र में यह बात रखी थी कि पूरे प्रदेश के लोगों के लिए एक कानून होगा। उत्तराखंड देवभूमि है, तीन अंतरराष्ट्रीय सीमाएं लगती हैं। अधिकांश घरों से युवा सेना में हैं, इसलिए सभी के लिए समानता का अधिकार का कानून लागू कर दिया है। जिस तरह उत्तराखंड से निकलकर गंगा पूरे देश में शीतलता पहुंचा रही है, उसी तरह पूरे देश में यूसीसी जल्द लागू हो जाएगा।

    Read Also: UP News: नीम करोली धाम जा रहा था परिवार, फॉरेस्ट रेंजर ने लखनऊ की फैमिली को जंगल में बैठाकर रखा, धमकाकर वसूले दस हजार रुपये

    कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी

    राहुल गांधी के अमेठी सीट छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि सच तो यह है कि कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है। इसलिए राहुल गांधी इधर-उधर भाग रहे हैं। कहा कि बदायूं में दुर्विजय सिंह की लहर दिख रही है, वह बड़ी अंतर से चुनाव जीतेंगे। उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से जुड़े सवाल पर कहा कि अब तक 30 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं।

    पर्यटकों के आने का सीजन है, भीड़ बढ़ रही है। तेजी से कार्रवाई की जा रही है। ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। सप्ताहभर में स्थिति सामान्य हो जाने की उम्मीद है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य मौजूद रहे।