Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News : बदायूं जिले में इस तारीख को डाले जाएंगे वोट, आचार संहिता का एलान होते ही अधिकारियों ने कर दिया यह काम

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 06:56 PM (IST)

    होर्डिंग पोस्टर हटाते हुए जेल तिराहे से पुलिस लाइन तिराहे पर पहुंचे। यहां भी सपा भाजपा दोनों पार्टियों के बड़े बड़े होर्डिंग लगे थे। कर्मचारियों ने सभ ...और पढ़ें

    Hero Image
    बदायूं जिले में इस तारीख को डाले जाएंगे वोट, अधिकारियों ने कर दिया यह काम

    जागरण संवाददाता, बदायूं : लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही आचार संहिता भी लागू हो गई। इसके बाद जिले भर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का अमला आचार संहिता का पालन कराने के लिए सड़कों पर उतर आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर से लेकर सभी तहसील, निकाय और थाना क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक होर्डिंग और पोस्टरों को हटवा दिया। इसके साथ ही दीवार पर लिखे राजनीतिक स्लोगन, जीत के दावों और विभिन्न पार्टियों के प्रचार को पुतवा दिया गया। इसके साथ ही जिले भर में वाहनों और संदिग्धों की चेकिंग कराई गई।

    जिले में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। चुनाव के लिए जिले के अधिकारी पहले से ही तैयारियां पूरी कर चुके थे। दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस जैसे ही खत्म हुई वैसे ही आचार संहिता लागू होने के बाद उसका पालन कराने का काम शुरू हो गया। शहर में सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई व नगर पालिका के कर्मचारी सबसे पहले कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे।

    वहां से होर्डिंग, पोस्टर हटाते हुए जेल तिराहे से पुलिस लाइन तिराहे पर पहुंचे। यहां भी सपा, भाजपा दोनों पार्टियों के बड़े बड़े होर्डिंग लगे थे। कर्मचारियों ने सभी को हटवा कर नगर पालिका की ट्रैक्टर ट्राली में रखवा दिया। इसके अलावा शहर में जगह जगह खंभों पर लगे राजनीतिक होर्डिंग भी हटाए गए। इसके बाद टीम रोडवेज बस स्टेशन से होते हुए लावेला चौक पर पहुंची।

    यहां भी अधिकारियों की मौजूदगी में होर्डिंग पोस्टर हटवाए। बिल्सी में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा के नेतृत्व में नगर के अंबियापुर चौराहा, बदायूं चौराहा, बंबा चौराहा आदि जगह से होर्डिंग पोस्टर हटवाए गए। इस दौरान नायब तहसीलदार मोहित कुमार, लेखपाल हरिओम, नगर पालिका के निशांत वाष्र्णेय, युधिष्ठिर सिंह, मोहित ने आचार संहिता का पालन कराने में सहयोग दिया। वहीं इस्लामनगर में नगर पंचायत के वरिष्ठ लेखा लिपिक मुहम्मद फराज के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारियों ने कस्बे में लगे होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को हटवाया। इसी तरह जिले के बिसौली, उसहैत, सहसवान, अलापुर में भी आचार संहिता का पालन कराया गया।