Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेड़ ही जीवन का आधार, जरूर करें पौधरोपण

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 Jul 2018 05:58 PM (IST)

    बदायूं : पुलिस प्रशासन और भारतीय एकता परिवार की ओर से पुलिस परेड ग्राउंड की चाहरदीवारी के किनारे पौध

    पेड़ ही जीवन का आधार, जरूर करें पौधरोपण

    बदायूं : पुलिस प्रशासन और भारतीय एकता परिवार की ओर से पुलिस परेड ग्राउंड की चाहरदीवारी के किनारे पौधरोपण किया गया। एसएसपी अशोक कुमार ने पेड़ को जीवन का आधार बताते हुए हर किसी से पौधरोपण करने का आह्वान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसएसपी ने कहा कि जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है, वह भविष्य के लिए घातक साबित हो सकता है। प्रदूषण से बचाव के लिए पौधरोपण जरूरी है। पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से पौधों की संख्या कम हुई है, बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण इसी का कारण माना जा सकता है। वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। अधिक वन क्षेत्र होगा तो बरसात भी अधिक होगी। लोग पौधरोपण तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में देखभाल नहीं करते। जिसके कारण पौधा सूख जाता है। इसलिए जरूरी है कि पौधारोपण करने के बाद उसकी नियमित रूप से देखभाल की जाए। तभी लगातार कम होते पौधों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। जब भी हो सके अपनी सुविधानुसार एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि सभी थानों में भी अभियान चलाकर पौधरोपण कराया जाएगा। भारतीय एकता परिवार के सचिन सूर्यवंशी ने वृक्षों के फायदे गिनाते हुए कहा कि वृक्ष से केवल और केवल लाभ ही होता है। वृक्ष, वातावरण मे फैली दूषित वायु को शुद्ध करता है। वर्षा ऋतु में वर्षा वायु को रोकता है, जिससे वर्षा की संभावना अधिक होती है। वृक्ष अपने जड़ों मे मिट्टी को बांधकर रखता है, जिससे मृदा अपरदन नहीं होता है। व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता शोंटू ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया और लोगों का आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें।इस मौके पर सीओ लाइंस, सीओ उझानी समेत पुलिस कर्मी व समाजसेवी मौजूद रहे।