Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun News: कमरे की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो घायल

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 12:58 PM (IST)

    बदायूं के सहसवान क्षेत्र में बरसात के कारण अरशद के मकान की छत गिरने से एक दुखद घटना हुई। इस हादसे में सबीना नामक 22 वर्षीय युवती की मृत्यु हो गई जबकि आरिश और मोना घायल हो गए। तीनों कमरे में सो रहे थे जब छत गिरी। स्थानीय लोगों ने मलबे से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहाँ सबीना को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों का इलाज चल रहा है।

    Hero Image
    Badaun News: कमरे की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो घायल

    जागरण संवाददाता, बदायूं। सहसवान क्षेत्र के मुहल्ला पठान टोला में गुरुवार तड़के बरसात के चलते अरशद के मकान के एक कमरे की छत गिर गई, जिसमें मुहल्ला शहबाजपुर निवासी अरशद की भतीजी सबीना (22) पुत्र आरिश (18) और पुत्री मोना (22) कमरे में सो रहे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीनों लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर एकत्र लोगों ने तीनों लोगों को मलबा हटा कर बाहर निकाला और चिकित्सक के यहां ले गए। चिकत्सक ने सबीना को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का स्वजन इलाज करा रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner