Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 05:21 PM (IST)

    यूपी के बदायूं के रफतपुर बंजरा गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार महिला बीमार थी और उसका पति से विवाद था। मामले की जांच जारी है।

    Hero Image
    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, उघैती। गुरुवार को रफतपुर बंजरा गांव के मझरा रहटनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है लेकिन उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस उसकी मृत्यु बीमारी से बता रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मीरा जी चौकी निवासी 40 वर्षीय नीरज की शादी थाना क्षेत्र के गांव रफतपुर बंजरा के मझरा रहटनी की निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 15 वर्षीय मनु, 13 वर्षीय निखिल और आठ वर्षीय बेटी संध्या है। नीरज काफी समय से बीमार थी। उसकी अपनी पति से नहीं बन रही थी, जिससे वह लंबे समय तक अपने मायके में रही।

    बताया जा रहा है कि अभी कुछ समय पहले नीरज जब अस्पताल में भर्ती थी। तभी उसका अपने पति से समझौता हो गया था। उसके बाद नीरज अपनी ससुराल चली गई। जहां गुरुवार शाम उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे मायकेा पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर इंस्पेक्टर अवधेश कुमार भी पुलिस टीम लेकर वहां पहुंच गए।

    मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि नीरज की तकिया से मुंह दबाकर हत्या की गई है। उसकी सबसे छोटी बेटी भी यही बता रही है। शुक्रवार दोपहर जब पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसकी वजह से नीरज के मायके वाले भी नाराज थे। अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है लेकिन इसमें जांच के आधार पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Badaun News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मानस‍िक रूप से था बीमार

    comedy show banner
    comedy show banner