Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun News: एक दिन पहले लिखा सुसाइड नोड, वायरल किया VIDEO, सुबह कमरे में मिला वृद्धा का शव

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 08:09 PM (IST)

    बदायूं के सैफुल्लागंज में 70 वर्षीय लोमेश शर्मा का शव शनिवार सुबह उनके कमरे में मिला। उन्होंने सुसाइड नोट और वीडियो में पड़ोसियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। परिवार का कहना है कि उन्हें धमकियां दी जा रही थीं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्टअटैक पाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

    Hero Image
    वृद्ध महिला ने अपने पड़ोसियों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप - वीडियो ग्रैब

    संवाद सहयोगी, सहसवान (बदायूं)। नगर के सैफुल्लागंज मुहल्ले में जिस वृद्ध महिला ने अपने पड़ोसियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखा था और वीडियो वायरल किया था। शनिवार सुबह कमरे में उसका शव पड़ा मिला। परिवार वालों का कहना है कि उनके पड़ोसी लंबे समय से उनका उत्पीड़न कर रहे थे। इससे वह काफी परेशान थे। दोपहर बाद जब महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसकी रिपोर्ट में हार्टअटैक की पुष्टि हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुहल्ला सैफुल्लागंज निवासी करीब 70 वर्षीय महिला लोमेश शर्मा के तीन बेटे हैं। वह तीनों बेटों के साथ घर में रह रहीं थीं। शुक्रवार रात कमरे में उनकी मृत्यु हो गई। जब शनिवार सुबह उनके परिवार वाले सोकर उठे तो उन्होंने लोमेश शर्मा का शव देखा। इससे उनके बेटे पवन ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    सुसाइड नोट में क्या लिखा था? 

    बेटे ने बताया कि एक दिन पहले उसकी मां ने सुसाइड नोट लिखा था। उसमें उन्होंने लिखा था कि उनके मुहल्ले के कुछ लोग काफी समय से उन्हें परेशान कर रहे थे। आरोपितों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। वह उन्हें आकर गोली मारने की धमकी देते थे।

    उनके विधायक मंत्रियों से संबंध थे। इससे वह उन्हें घर से भगाने तक की धमकी दी रहे थे। महिला का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें वह रोते हुए आरोपितों पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहीं हैं और कह रहीं है कि वह आत्महत्या करने जा रही हैं।

    डेढ़ पेज के सुसाइड नोट और वीडियो में उन्होंने दो महिलाओं समेत छह लोगों को जिम्मेदार ठहराया हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे लेकर दोपहर बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया लेकिन उसमें मृत्यु की वजह हार्टअटैक बताई गई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढे़ं - 

    Mahakumbh: चालान से बचना है तो महाकुंभ में ये गलती मत करना, वसूला गया 4 लाख से ज्यादा का जुर्माना